भारत मौसम विभाग के IMD ने देश के कई हिस्सों में बारिश, आंधी-तूफान और उमस भरे मौसम की संभावना जताई है। IMD के मुताबिक, देश के बड़े हिस्से से मानसूनी हवाओं की वापसी के बीच पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के राज्यों में मौसमी चक्र की सक्रियता बनी हुई है। शनिवार 3 अक्टूबर के लिए जारी अनुमान के मुताबिक, देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश, आंधी-तूफान और उमस भरा मौसम देखने को मिलेगा। 
 
इसके अलावा, मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत के पहाड़ी राज्य अरुणाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं दक्षिण भारत के तमिलनाडु और पुडुचेरी में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज तूफानी हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।   

 

यह भी पढ़ें: घर-घर पहुंच रहा PNG, फिर भी लाखों कनेक्शन एक्टिव नहीं, अब सरकार ने निकाला रास्ता

उत्तर भारत में आज कैसे रहेगा मौसम कैसा?  

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 3 से 4 अक्टूबर के बीच हल्की बारिश और तेज हवा का अनुमान है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 3 अक्टूबर की शाम से कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं 3 अक्टूबर को उत्तराखंड में कहीं-कहीं या कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। यहां 5,6,7 और 8 अक्टूबर को भी बारिश की संभावना है। 

 

इसके अलावा 7 अक्टूबर के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश और 5 से 8 अक्टूबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं या कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। 7 अक्टूबर को उत्तराखंड में काफी बड़े इलाके में या लगभग सभी जगहों पर बारिश होने की संभावना है। 6 से 7 अक्टूबर के दौरान हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

मध्य भारत में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, आज मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं 8 अक्टूबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश, 6-8 अक्टूबर के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश और 5 से 8 अक्टूबर के दौरान छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं या कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, पूर्वी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

पूर्वी भारत में आज मौसम का हाल

3 से 8 अक्टूबर के के दौरान बिहार, झारखंड और ओडिशा में कहीं-कहीं या कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। इस दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम और 6 से 8 अक्टूबर के दौरान बिहार में कहीं-कहीं आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

 

यह भी पढ़ें: पति की लंबी उम्र के लिए कई व्रत, पत्नी के लिए एक भी नहीं? मनुस्मृति से समझिए

पूर्वोत्तर भारत में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, आज 3 से 8 अक्टूबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कहीं-कहीं या कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। इस दौरान इन राज्यों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है। 

पश्चिम भारत में मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, 3 से 8 अक्टूबर के दौरान कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र में और 3 अक्टूबर को सौराष्ट्र और कच्छ में कहीं-कहीं से लेकर छिटपुट बारिश की संभावना है। 3 से 5 अक्टूबर के दौरान महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में मौसम गर्म और उमस भरा रहने की संभावना है।

दक्षिण भारत में आज का मौसम कैसा रहेगा?

3 से 8 अक्टूबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 3 से 6 अक्टूबर के दौरान केरल और माहे में, 3 अक्टूबर के दौरान लक्षद्वीप में, 3 से 6 अक्टूबर के दौरान तटीय कर्नाटक में और 5 से 6 अक्टूबर के दौरान दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में काफी व्यापक से लेकर व्यापक बारिश की संभावना है। 4 से 6 अक्टूबर के दौरान केरल और माहे में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं की संभावना है।