अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली (AIIMS) ने मां के गर्भ में पल रहे शिशु की रीढ़ की हड्डी की पहली ओपन सर्जरी सफलतापूर्वक की है। यह भारत में स्पाइना बिफिडा के सबसे गंभीर रूप की पहली फीटल सर्जरी है। यह जानकारी एम्स ने शनिवार को दी है। इतनी जटिल सर्जरी का होना भारत में स्वास्थ्य क्षेत्र में मील का पत्थर है। साथ ही यह सर्जरी भारत में बेहतर और वर्ल्ड क्लास होती स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के तौर पर देखा जा रहा है।

 

दिल्ली एम्स के डॉक्टरों के अनुसार, गर्भ में पल रहा बच्चा 25 सप्ताह का है, जिसकी रीढ़ की हड्डी की ओपन सर्जरी हुई है। इस ऑपरेशन को करने के पीछे डॉक्टरों की मंशा है कि बच्चे की रीढ़ की हड्डी की बीमारी को जन्म से पहले ठीक किया जाए। जानकारी के लिए बता दें, शिशु को जन्मजात मायलोमेनिंगोसील बीमारी थी। 

 

यह भी पढ़ें: दिवाली पर पटाखे फोड़ रहा था पहलवान, आरोपियों ने सीने में मारी गोली और ले ली जान

शिशु की रीढ़ की हड्डी में जन्मजात खराब

12 नवंबर को न्यूरोसाइंस सेंटर में 6 घंटे तक चली इस जटिल सर्जरी को भारत में पहली बार की गई ओपन फीटल सर्जरी बताया गया है। इसमें गर्भस्थ शिशु की रीढ़ की हड्डी में जन्मजात खराबी को जन्म से पहले ही ठीक करने की कोशिश की गई है। इस सर्जरी में 30 से अधिक डाक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की बहुविषयक टीम शामिल रही।

तंत्रिका ऊतकों को पहुंचता है नुकसान

शिशु को जन्मजात मायलोमेनिंगोसील नाम की गंभीर बीमारी थी। इसमें रीढ़ की हड्डी का कुछ हिस्सा और उसे ढकने वाली झिल्लियां रीढ़ की हड्डी में बने खुले स्थान से बाहर निकल आती हैं। इससे तंत्रिका ऊतकों को नुकसान पहुंचता है।

 

यह भी पढ़ें: प्रयागराज में थाने के अंदर वकीलों का अनोखा धरना, रात में DJ लगाकर करते हैं डांस

ऐसे बच्चों में क्या दिक्कतें आती हैं?

 ऐसे बच्चों में जन्म के बाद पैरों में लकवा, चलने-फिरने में परेशानी और दिमाग में पानी भरने (हाइड्रोसेफलस) जैसी बीमारियां हो सकती हैं। सामान्य तौर पर इसकी सर्जरी बच्चे के जन्म के बाद की जाती है लेकिन तब तक नसों को नुकसान पहुंच चुका हो सकता है।