कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को जयपुर में एक स्कूल के नीरीक्षण के दौरान अपने कार्यकर्ताओं पर हुए हमले में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने के लिए 48 घंटे का समय दिया है। साथ ही CJP ने चेतावनी दी है कि अगर कार्रवाई नहीं की गई तो पार्टी पूरे राज्य में आंदोलन करेगी और मंत्री दिलावर के इस्तीफे की मांग करेगी।
CJP के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि जयपुर के रामपुरा कंवरपुरा गांव में कई सालों से भैंसों के बाड़े में स्कूल चल रहा था। उन्होंने कहा कि CJP ने अपनी 'स्कूल ठीक करो' मुहिम के दौरान टीम पर हमला किया गया। आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि कार्यकर्ताओं पर पथराव किया गया और राजस्थान पुलिस ने बीच-बचाव नहीं किया।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में अचानक फिर धरने पर बैठे राहुल, BJP बोली- अराजकता की राजनीति कर रहे LoP
आशुतोष रांका ने लगाए आरोप
आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि CJP की टीम के सदस्यों के साथ मारपीट की गई, कारों को क्षतिग्रस्त किया गया और महिला समर्थकों के साथ दुर्व्यवहार किया गया।
'आपके पास 48 घंटे हैं'
मंत्री मदन दिलावर से आशुतोष रांका ने कहा, 'आपके पास 48 घंटे हैं। इन गुंडों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। आपको ऑर्डर वापस लेना चाहिए, नहीं तो हम पूरे राजस्थान में आंदोलन करेंगे।' रांका ने चेतावनी दी कि प्रस्तावित आंदोलन स्कूलों के मुद्दे तक सीमित नहीं होगा और कहा कि CJP शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की भी मांग करेंगे।
यह भी पढ़ें: '500 लोग, सिर्फ 4 बजे तक समय', अब यहां आरक्षण हटाओ आंदोलन की मिली अनुमति
उन्होंने कहा, 'इस बार का आंदोलन सिर्फ स्कूलों के बारे में नहीं होगा। इस बार, हम मदन दिलावर के इस्तीफे की मांग करेंगे।' आशुतोष रांका ने इस घटना को राजस्थान के लोकतांत्रिक इतिहास का एक काला दिन बताया।
वहीं, CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने इस मामले पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि बीजेपी के गुंडे आशुतोष रांका और कॉकरोच जनता पार्टी के अन्य स्वयंसेवकों के पीछे पड़े हैं। उन्होंने सवाल किया कि राजस्थान पुलिस इस तरह के हमले की अनुमति कैसे दे सकती है।
