दीपावली का त्यौहार रविवार को पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर दिल्ली-एनसीआर में जमकर  पटाखों की आतिशबाज़ी हुई जिसकी वजह से सोमवार सुबह प्रदूषण में बढ़ोतरी हुई। मगर आतिशबाजी करने के चक्कर में दिल्ली में 42 लोग गंभीर से लेकर कम गंभीर रूप से झुलस गए। 

दीवाली के मौके पर आतिशबाजी करते हुए झुलसे हुए लोगों का यह आंकड़ा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने सोमवार सुबह जारी किया है। एम्स ने जानकारी देते हुए बताया है कि 42 में से पांच लोगों लो हालत काफी गंभीर थी। डॉक्टरों ने पांच लोगों की सर्जरी की, इसके अलावा 11 लोग अति गंभीर रूप से जल गए।

यह भी पढ़ें: गोरखपुर AIIMS की डायरेक्टर की तबीयत बिगड़ी, निजी अस्पताल में करवाना पड़ा इलाज

चार लोग ICU में भर्ती 

AIIMS ने बताया कि 4 लोगों को ICU में और 7 लोगों को वार्ड में भर्ती कराया गया है। वहीं, 31 लोग कम जलने की हालत में AIIMS अस्पताल पहुंचे। जलने वालों में से 6 बच्चे हैं, जिनकी उम्र 10 साल से कम है। जलने वालों में 12 लोगों की उम्र 10-18 साल है।

किस उम्र के कितने लोग जले?

AIIMS ने आगे बताया है कि दीवाली के मौके पर पटाखे जलते समय 18-60 साल की उम्र के 22 लोग जल गए। वहीं एक 60 साल से अधिक उम्र भी आतिशबाजी में जलने की वजह से एम्स में इलाज करवाने के लिए पहुंचे। 

 

अस्पताल में फिलहाल 8 लोग भर्ती हैं, इनके से एक मरीज़ की हालत गंभीर है। पटाखों से जलने वाले लोगों की समझता 37 बताई गई है, बाकी के लोग अन्य वजहों से घायल हुए।

 

 

 

यह भी पढ़ें: ल्यूपस पर AIIMS की रिसर्च, 200 परिवारों की होगी जांच, वजह क्या है?

कुल आंकड़े क्या कह रह हैं?

सफदरजंग में भी दिवाली के दौरान जले हुए मरीजों की संख्या बढ़ गई है। प्लास्टिक, रिकंस्ट्रक्टिव और बर्न्स सर्जरी विभाग में 9 नवंबर सुबह 11 बजे तक कुल 42 दिवाली से जुड़े घाव के मामले सामने आए हैं। वहीं, सफदरजंग अस्पताल में 7 और 8 नवंबर को 135 मरीज पहुंचे। इनमें से 129 मरीज पटाखों से और छह मरीज दीयों से जले। अस्पताल के आंकड़ों के मुताबिक, सात मरीजों की सर्जरी भी की गई।