प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पुडुचेरी के कराईकल में पांच मंजिला लग्जरी होटल ली रॉयल पैलेस को अटैच किया है। ईडी के मुताबिक होटल का मलिकाना हक रखने वाला परिवार हवाला, सोना तस्करी, क्रिप्टोकरेंसी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है। अवैध रूप से कमाए गए धन को संयुक्त अरब अमीरात से फॉरेन करेंसी कैश डिपॉजिट और वायर ट्रांसफर के माध्यम से भारत भेजा गया। यहां अपराध से कमाए गए धन का जमीन में निवेश किया गया। बाद में लग्जरी होटल का निर्माण हुआ। हालांकि अटैचमेंट की कार्रवाई अस्थायी है।
इसी मामले में 28 अक्टूबर को ईडी ने कराईकल, पुडुचेरी और चेन्नई में छापेमारी भी की थी। तलाशी अभियान में डिजिटल डिवाइस और आपत्तिजनक दस्तावेजों को जब्त किया था। चेन्नई स्थित प्रवर्तन निदेशालय के जोनल दफ्तर-द्वितीय ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत होटल को अटैच किया है। होटल की कीमत लगभग 12.64 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: पेड़ पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, कई जगह से क्षतिग्रस्त; कैडेट के सिर पर आई चोट
हवाले से जुड़े बाप और बेटे
फ्रांस से मिली जानकारी के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय ने मौगमदौ निजामौदीन और उनके बेटों मोहम्मद मुबीन निजामौदीन, शाहीन शफीक मौगमदौ निजामौदीन और राशिन निजामौदीन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
यह मामला 2019 से 2023 के बीच है। यह परिवार फ्रांस में हवाला गतिविधि, गैर-कानूनी तरीके से क्रिप्टोकरेंसी के ट्रांसफर और सोने की तस्करी में संलिप्त था। इसकी जानकारी फ्रांस की सरकार ने भारत के साथ साझा की।
यह भी पढ़ें: 'दाढ़ी-मूंछ वालों का गठबंधन है ये...', UP में ओवैसी ने अखिलेश-योगी पर कसा तंज
UAE के रास्ते भारत भेजी गई रकम
ईडी की जांच में पता चला कि परिवार कमीशन के आधार पर सोना तस्करी और क्रिप्टो के अवैध कारोबार से जुड़ा था। कमीशन ने होने वाली कमाई को फॉरेन करेंसी कैश डिपॉजिट के माध्यम से NRE अकाउंट और यूएई से एजेंटों के जरिये वायर ट्रांसफर से भारत तक भेजी गई।
ईडी का आरोप है कि अपराध से कमाए गए धन से कराईकल के आसपास जमीन खरीदी गई और बाद में ली रॉयल पैलेस नाम से लग्जरी होटल का निर्माण किया गया। यह होटल पुडुचेरी के थिरुनल्लर में शनिश्वरन भगवान मंदिर के नजदीक है।
