अभिनेता शेखर सुमन के सहयोगी धर्मेश संगानी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के तहत जांच शुरू कर दी है। धर्मेश संगानी फिल्म निर्माता और कलानी इम्पेक्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक है। गुरुवार को ईडी की टीमों ने धर्मेश संगानी और कलानी इम्पेक्स लिमिटेड के ठिाकनों पर छापेमारी की।
संगानी की कंपनियों पर विदेश में अघोषित संपत्ति रखने और तमाम वित्तीय अनियमितताओं का आरोप है। प्रवर्नत निदेशालय ने बताया कि अघोषित विदेशी कंपनी, निर्यात आय से जुड़े उल्लंघन और विदेशी बैंक खातों के संबंध में यह तलाशी अभियान चलाया गया है।
यह भी पढ़ें: 'जेल हो या हत्या, बांग्लादेश लौटूंगी', शेख हसीना ने बताया दिसंबर प्लान
शेखर सुमन अकादमी से भी जुड़े
व्यवसायी धर्मेश संगानी अभिनेता और टीवी होस्ट शेखर सुमन से जुड़े हैं। वे शेखर सुमन अकादमी के सह-संस्थापक हैं। ईडी ने कहा कि संगानी की पहचान एक फिल्म अभिनेता के तौर पर की गई। छापेमारी के दौरान विदेश में अघोषित संपत्ति और बैंक खातों की जानकारी मिली है।
अधिकारियों ने बताया कि संगानी ने जांच के दौरान इमारत की 13 मंजिल से अपना फोन फेंकने की कोशिश की। हालांकि बाद में उसे बरामद कर लिया गया है। साक्ष्य नष्ट करने के आरोप में उनके खिलाफ मुंबई पुलिस ने शिकायत दर्ज कराई है।
निर्यात की रकम भी हासिल नहीं की
ईडी ने बताया कि तलाशी के दौरान पता चला कि भारत में प्राप्त होने वाली धनराशि काफी समय बीत जाने के बावजूद देश नहीं आई। कुछ विदेशी खरीदारों से निर्यात की रकम हासिल नहीं की गई और अधिकृत डीलर बैंक से समय सीमा बढ़ाने का अनुरोध भी नहीं किया गया है। वसूली की कोशिश का भी कोई दस्तावेजी सबूत नहीं मिला है।
यह भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल को अचानक याद आए राम, पंजाब खोने का डर या कुछ और वजह?
कनाडा की कंपनी में हिस्सेदारी भी मिली
जांच में संगानी की बड़ी हिस्सेदारी कनाडा की एक अघोषित कंपनी में भी मिली है। इसके अलावा संयुक्त अरब अमीरात, कनाडा और अमेरिका में विदेशी बैंक खाते भी मिले हैं। ब्रिटेन और अमेरिका में सीमा शुल्क से जुड़े एक मामले की भी जांच चल रही है। ब्रिटेन के सीमा बल ने 2016 में संगानी के 7.4 किलो सोने के आभूषण जब्त किए थे। सोने की मात्रा कम बताने पर यह कार्रवाई की गई थी।
