कॉकरोच जनता पार्टी ने 10 अक्टूबर यानी शनिवार को दिल्ली में चुनाव आयोग की कार्यशैली, स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन ( SIR ) सहित मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बड़ा विरोध-प्रदर्शन बुलाया है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह प्रदर्शन जुलाई वाले CJP के प्रदर्शन से काफी बड़ा होगा। प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस के साथ भारतीय रेलवे ने भी जोरदार तैरारियां की हैं। इसके तहत रेलवे ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाली लगभग 200 ट्रेनों को रद्द कर दिया है।
रेलवे ने अपने आदेश में कहा है कि 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच इन दोनों स्टेशनों पर आने वाली मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही कई स्थानीय ट्रेनें भी रेलवे की तरफ से रद्द कर दी गई हैं। ऐसे में दिल्ली के आसपास के इलाकों से दिल्ली पहुंचने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: यूपी राज्यसभा चुनाव: 8 सीटों पर बीजेपी और 2 सीटों पर सपा निर्विरोध जीती
रेलवे ने क्या बताया?
रेलवे ने कहा है कि दस अक्टूबर को दिल्ली में विपक्ष द्वारा बुलाए गए विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा के लिए पहले से ही उपाय किए जा रहे हैं। आदेश में कहा गया है कि प्रदर्शन की वजह से नई दिल्ली और निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास की सड़कों पर भारी जान लग सकता है।
ग्राउंड पर क्या स्थिति है?
वहीं, ‘खबरगांव’ जब नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मौके पर पहुंचा तो अलग नजारा देखने को मिला। यहां रेलवे और केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। स्टेशन परिसर और बाहर बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) की तैनाती की गई है। जबकि रेलवे सुरक्षा फोर्स (RPF) और जीआरपी पहले से मुस्तैद हैं। दोनों रेलवे पर सुरक्षाकर्मियों की यह भारी भरकम तैनाती दिल्ली में शनिवार को आने वाले प्रदर्शनकारियों को देखते हुए की गई है।
यह भी पढ़ें: 10 बजे से अगले 24 घंटे बंद रहेगा इंटरनेट, CJP के प्रोटेस्ट से पहले बड़ा फैसला
क्या बोले अधिकारी?
खबरगांव से बात करते हुए उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) हिमांशु शेखर उपाध्याय ने कहा की रेलवे स्टेशन पर बीएसएफ की तैनाती गृह मंत्रालय ने की है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए इस तरह की तैनाती की जाती है।
सीपीआरओ ने बताया कि कुल 38 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द किया गया है। प्रदर्शन की वजह से यहां से आने और जाने वाली और हुई ट्रेनों पर असर पद पड़ सकता है। वहीं यात्रियों को होने वाली असुविधा को और उनके टिकट को लेकर उन्होंने बताया कि ट्रेन कैंसिलेशन का यात्रियों को मैसेज भेजा जाएगा, इसके बाद उन्हें टिकट के पैसे वापस कर दिए जाएंगे।
