मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में शनिवार सुबह एक कार बारिश के पानी से उफनते नाले में गिर गई, जिसमें तीन बच्चों और दो महिलाओं समेत कुल 8 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी।

नालखेड़ा थाना प्रभारी शशि उपाध्याय ने बताया कि यह हादसा जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर नालखेड़ा कस्बे में बागलामुखी मंदिर के पास हुआ। उन्होंने बताया कि जिन लोगों की मौत हुई, वे ओडिशा से आए थे।

यह भी पढ़ें: हादसा या हत्या...? एटा की नहर में तैरती मिली देवर भाभी की लाश

हादसे में 3 बच्चों ने भी गंवाई जान 

उन्होंने कहा कि ओडिशा से आए श्रद्धालुओं को ले जा रही कार बारिश के पानी से भरे उफनते नाले में जा गिरी, जिसमें सवार 3 बच्चे, 2 महिलाएं और 3 पुरुष सवार थे। सभी की मौत हो गई।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल की जिस डयोड-हनोगी टनल को आज खोला, उसके पास ही हो गया हादसा

नाले बाहर निकाली गईं लाशें 

नालखेड़ा पुलिस ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। सभी शवों को नाले से बाहर निकाला गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए तत्काल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। 

हादसे के विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है।