केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में बुधवार को एक बड़ा हादसा हुआ। यहां एक गाड़ी फिसलकर द्रास नदी में जा गिरी। अधिकारियों के मुताबिक एक व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं तीन लोग लापता हैं। इनमें दो महिलाएं शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक द्रास जिले के मारपूचू इलाके में यह हादसा हुआ है। लापता लोगों की तलाश में टीमों को लगाया गया है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय आगा सैयद बाकिर के तौर पर हुई है। उसका शव चौकीयाल के ठंडा मोड़ इलाके से मिला है।

 

अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात को द्रास जिले में हुआ। गाड़ी सड़क से फिसलकर मंगलवार की रात द्रास नदी में जा गिरी। गाड़ी में चार लोग सवार थे। उनमें से एक आगा सैयद बाकिर का शव मिला है। बाकी लोगों की तलाश में टीमों को लगाया गया है। द्रास पुलिस ने राहत एवं बचाव अभियान का वीडियो भी साझा किया। 

 

यह भी पढ़ें: 1000 से ज्यादा लोगों की नौकरी खा गए 50 रोबोट, दिग्गज कंपनी ने दुनिया को डराया

 

अधिकारियों ने बताया कि सज्जाद हुसैन (26), हसीना बानू (25) और सोगरा बानू (23) का अभी तक पता नहीं चला है। पूरे इलाके में व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। नदी में तेज बहाव होने के कारण भी तलाशी अभियान में दिक्कत आ रही है। अधिकारियों का कहना है कि जैसे-जैसे समय बीत रहा है, वैसे-वैसे उनके जीवित मिलने की उम्मीद कम होती जा रही है।

 

 

 

ये लोग लापता-

  • लंकरचे निवासी सज्जाद हुसैन (26 वर्ष)
  • गाटो लंकरचे निवासी हसीना बानू (25 वर्ष) 
  • गाटो लंकरचे निवासी (23 वर्ष)

 

यह भी पढ़ें: भरत तिवारी के घर पहुंचे प्रशांत किशोर, कहा- परिवार के साथ पूरा समाज खड़ा है

हिमाचल में पुल ढहा, ट्रक नदी में गिरा

एक दिन पहले ही हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया था। यहां एक बेली ब्रिज गिरने से एक ट्रक सतलुज नदी में जा गिरा था। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना उर्नी धंक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 5 की है। यहां रेकोंग और तापरी के बीच बने पुल से एक ट्रक गुजर रहा था। ट्रक पर रेत लदी थी। वह करीब-करीब पुल को पार कर चुका था। जब दूसरे छोर पर पहुंचा तो पुल अचानक टूट गया। पुल के साथ ट्रक भी नदी में जा गिरा।