अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र का पवार परिवार चर्चा में हैं। भविष्य में कौन क्या करेगा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) का क्या होगा आदि, इत्यादि पर खूब चर्चा हो रहा है। इस चर्चा में अजित पवार के बेटों के साथ-साथ उनके भतीजे रोहित पवार का नाम भी खूब चर्चा में हैं। अजित पवार के बेटे पार्थ पवार भी राजनीति में खूब सक्रिय हैं, ऐसे में राजनीतिक विरासत को लेकर भी उनका नाम चर्चा में है।

 

रोहित पवार फिलहाल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) में हैं और पार्थ पवार अपने पिता की पार्टी यानी एनसीपी में हैं। दोनों चचेरे भाई हैं लेकिन रानजीतिक महत्वाकांक्षाएं दोनों की रही हैं। पार्थ पवार एक बार लोकसभा का चुनाव हार चुके हैं। वहीं, रोहित पवार करजत विधानसभा सीट से दूसरी बार विधायक बने हैं। इन दोनों के अलावा भी पवार परिवार के कई नेता राजनीति में सक्रिय हैं। आइए पवार परिवार को समझते हैं।

कितना बड़ा है पवार परिवार?

 

मौजूदा वक्त में शरद पवार के अलावा उनकी बेटी सुप्रिया सुले, नाती रोहित पवार, एक और नाती युगेंद्र पवार, पार्थ पवार, सुनेत्रा पवार और अजित पवार राजनीति में सक्रिय थे। ये ऐसे नेता हैं जो फ्रंट पर दिखते रहे हैं। कई नेता ऐसे भी हैं जो पर्दे के सामने नहीं दिखते लेकिन पवार परिवार में उनकी भी अहम भूमिका है।

 

यह भी पढ़ें: 'नीचे गिरा और विस्फोट हो गया', चश्मदीद ने बताई अजित पवार के प्लेन क्रैश की कहानी

 

शरद पवार के पिता का नाम गोविंदराव पवार और माता का नाम शारदा बाई पवार है। इन दोनों कुल 11 बच्चे हुए, 7 बेटे और 4 बेटियां। शरद पवार के अलावा जो ज्यादा चर्च में रहे हैं वे हैं अनंतराव पवार (अजित पवार के पिता), वसंतराव पवार (सबसे बड़े भाई) और प्रताप पवार यानी सकाल मीडिया ग्रुप के मालिक।

 

पवार परिवार में राजनीतिक सिस्टम पूरी तरह से शरद पवार के हाथ में रहा है। शरद पवार की इकलौती बेटी सुप्रिया सुले राज्यसभा की सांसद हैं। शरद पवार के भाई दिनकर राव पवार के दो बेटे हुए- राजेंद्र पवार और रंजीत पवार। इन्हीं राजेंद्र पवार के बेटे रोहित पवार हैं जो करजत से दूसरी बार के विधायक हैं।

अजित पवार का परिवार

 

अजित पवार अनंत राव पवार के बेटे हैं। अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार भी चुनाव लड़ चुकी हैं और उन्हें अपनी ही ननद यानी सुप्रिया सुले के खिलाफ हार मिली थी। उनके बेटे पार्थ पवार भी एक बार चुनाव लड़े हैं लेकिन उन्हें भी हार मिली थी। 

 

यह भी पढ़ें: कितनी संपत्ति छोड़ गए अजित पवार, कौन है इसका दावेदार?

 

राजनीति में एक और पवार सक्रिय हैं। वह हैं अजित पवार के बेटे श्रीनिवास पवार के बेटे युगेंद्र पवार। 2024 के विधानसभा चुनाव में शरद पवार ने अजित पवार के सामने इन्हीं युगेंद्र पवार को चुनाव लड़ाया था लेकिन वह चुनाव हार गए थे। अजित और श्रीनिवास की एक बहन भी हैं जिनका नाम विजया पाटिल है। अजित पवार के दूसरे बेटे का नाम जय पवार है। वह मुख्य तौर पर अपने परिवार के बिजनेस को संभालते हैं।

सुप्रिया सुले की शादी सदानुंद सुले से हुई है। इन दोनों के दो बच्चे हैं। बेटे का नाम विजय सुले और बेटी का नाम रेवती सुले है।