दिल्ली पुलिस की क्यू ब्रांच ने तमिलनाडु पुलिस के साथ मिलकर तिरुपुर जिले में कल छह बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। इन पर आरोप है कि वे सोशल मीडिया पर पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों के समर्थन में पोस्ट डाल रहे थे और भारत में बिना वैध दस्तावेजों के रह रहे थे।

खुफिया जानकारी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस की टीम तिरुपुर पहुंची। स्थानीय पुलिस की मदद से तीन अलग-अलग जगहों पर एक साथ छापेमारी की। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान अब सार्वजनिक हो गई है। 

यह भी पढ़ें: एक और धमाका? लश्कर-ए-तैयबा के प्लान पर दिल्ली में अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा

गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी कौन हैं? 

पुलिस ने जिन संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है, उनके नाम मिजानुर रहमान, मोहम्मद शाबात, उमर, मोहम्मद लितन, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद उज्जल हैं। पुलिस ने बताया कि ये सभी बिना किसी हंगामे के हिरासत में ले लिए गए हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'आंतकियों को मेहमान बनाती है सेना,' सैफुल्लाह कसूरी के दावे पर फंसा पाकिस्तान

पुलिस को छापेमारी में क्या मिला है?

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 8 मोबाइल फोन और 16 सिम कार्ड जब्त किए। शुरुआती जांच में पता चला है कि इन फोन से प्रतिबंधित आतंकी संगठनों के समर्थन में सामग्री शेयर की जा रही थी और संदिग्ध हैंडलर्स से संपर्क भी बनाए रखा जा रहा था।