दिल्ली के जंतर मंतर पर 2 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन बुलाया गया था। छात्र संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और राजनीतिक दलों से जुड़े लोग वहां पहुंचे। उन्होंने नारे लगाए और सड़कों पर बैठ गए। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर एक-एक कर बसों में बैठाया और किसी दूसरी जगह ले गई।

हिरासत में लिए गए लोगों में नेहा बोरा, योगेंद्र यादव, सांसद मनोज झा और आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज शामिल हैं। प्रदर्शन में ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो और ज्ञानेश लोकतंत्र का हत्यारा जैसे नारे प्रमुखता से लगाए गए।

 

यह भी पढ़ें: गांधी जयंती पर बड़े प्रदर्शन की तैयारी, जंतर-मंतर पर धारा 163 लागू  

भारी सुरक्षा के बीच हुआ प्रदर्शन

जंतर मंतर के आसपास के इलाके को पुलिस ने बैरिकेड लगाकर सील कर रखा था। वहां प्रदर्शनकारियों से ज्यादा पुलिस और केंद्रीय बलों के जवान मौजूद थे। प्रदर्शनकारियों ने जंतर मंतर पर विरोध जताने की पूरी कोशिश की। उन्हें रोकने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

घटनास्थल से प्रदर्शनकारियों को लेकर जाती पुलिस। 

प्रदर्शन से गायब हैं जेन जी?

जंतर मंतर पर हो रहे मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ इस विरोध प्रदर्शन में जेन जी की मौजूदगी नहीं दिखी। यही इलाका 2 महीने पहले हजारों युवाओं और जेन जी से भरा था। तब लोग शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग लेकर सड़कों पर उतरे थे। सरकार के खिलाफ लोगों का गुस्सा भड़का था।

 

यह भी पढ़ें: जंतर मंतर पर 'आरक्षण हटाओ' आंदोलन, हजारों लोग उमड़े, कई हिरासत में

पुलिस जंतर मंतर से लोगों को जबरन हटा रही है।

CJP किसके साथ है? 

कॉकरोच जनता पार्टी भी SIR के खिलाफ सड़क पर उतरने वाली है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका को लेकर विपक्ष हमलावर है। कॉकरोच जनता पार्टी ने मुंबई के शिवाजी पार्क में बड़े प्रदर्शन और आंदोलन का एलान किया है।