उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि विदेशी आक्रांताओं ने भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को नष्ट करने के प्रयास किए लेकिन वह नाकाम रहे। सीएम योगी ने कहा कि सनातन भारत की चेतना में बसता है और इसे मिटाया नहीं जा सकता।
योगी आदित्यनाथ ने 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' के तहत वाराणसी में आयोजित 'सोमनाथ संकल्प महोत्सव' को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विदेशी आक्रांताओं ने सनातन को खत्म करने की कोशिश की लेकिन वह भारत की आत्मा को तोड़ नहीं सके।
यह भी पढ़ें: 'दलबदलुओं को तवज्जो', योगी कैबिनेट में जगह न मिलने भड़कीं BJP विधायक
योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश:-
मोहम्मद गौरी से लेकर मुगलों तक कई विदेशी आक्रांताओं ने हमारी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को नष्ट करने की कोशिश की। औरंगजेब ने बाबा विश्वनाथ के प्राचीन मंदिर को ध्वस्त कर दिया और यहां गुलामी का प्रतीक एक ढांचा खड़ा कर दिया लेकिन वे भारत की आत्मा को तोड़ नहीं सके। वे यह नहीं समझ सके कि सनातन केवल मंदिरों की दीवारों के भीतर नहीं, बल्कि स्वयं भारत की चेतना में बसता है। भारत अपनी आत्मा को शाश्वत और अमर मानता है।
'सनातन को मिटाने की कोशिश की, खुद मिटे'
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'जिन्होंने सनातन को मिटाने की कोशिश की, वे खुद ही धूल में मिल गए और आज उन आक्रमणकारियों को कोई याद नहीं करता, लेकिन काशी विश्वनाथ धाम और सोमनाथ मंदिर भारत के स्वाभिमान की गाथा को आगे बढ़ा रहे हैं।'
यह भी पढ़ें: पूजा पाल, श्रीकांत शर्मा व अशोक कटारिया को नहीं मिली जगह, कौन हैं 6 नए मंत्री?
'कुछ ताकते हैं जिन्हें सनातन से दिक्कत है'
योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'आज भी ऐसी ताकतें मौजूद हैं जो भारत के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक प्रतीकों के पुनरुत्थान का विरोध करती हैं। मुख्यमंत्री ने किसी भी राजनीतिक दल या नेता का नाम लिए बगैर कहा कि जिन लोगों ने सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का विरोध किया था, उन्हीं लोगों ने बाद में अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में भी बाधाएं खड़ी कीं।'
योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश:-
हम जानते हैं कि सोमनाथ महादेव मंदिर की पुनर्स्थापना के कार्यक्रम के दौरान बाधाएं खड़ी करने वाले लोग कौन थे। ये वही लोग थे जिन्होंने बाद में राम मंदिर के निर्माण और इस मुद्दे के समाधान में बार-बार रुकावट डालने की कोशिश की।
यह भी पढ़ें: 'गिरगिटी भाषा बोलते हैं मुख्यमंत्री', अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार
आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, 'चाहे वह सौराष्ट्र में सोमनाथ मंदिर का भव्य पुनर्निर्माण और सौंदर्यीकरण हो, काशी में काशी विश्वनाथ धाम हो, उज्जैन में महाकाल महालोक हो, या अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो; सनातन परंपरा से जुड़े कई पवित्र केंद्र नए वैभव के साथ विकास की एक नई यात्रा पर आगे बढ़ रहे हैं।'
