गुरुवार का यह दिन बेहद खास रहने वाला है। जहां कई लोगों पर गुरु बृहस्पति देव की कृपा बरसने वाली है। आज के दिन कन्या राशि के लोगों को नौकरी में सराहना मिलेगी, जबकि धनु राशि के लोगों पर किस्मत मेहरबान रहेगी। आज भादो महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। साथ ही आज का मूलांक 1 है, जो सूर्य देव का अंक माना जाता है। सूर्य का मूलांक और गुरुवार का संयोग दिन में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और सकारात्मक निर्णयों को प्रेरित करेगा। चंद्रमा आज पूरे दिन सिंह राशि में विराजमान रहेंगे।
आज कई लोग करियर में नई शुरुआत करेंगे। आज का दिन आर्थिक योजनाओं को सफल बनाने और पेशेवर जीवन में अपनी धाक जमाने के लिए शुभ है। आज का दिन आपको अपने लक्ष्यों को लेकर गंभीर रहने का संदेश देता है। कुल मिलाकर आज की ऊर्जा उत्साहवर्धक और मार्गदर्शक रहने वाली है, जो सभी राशियों को किसी न किसी रूप में अवसर देगी। आइए जानते हैं सभी राशियों को क्या उपाय अपनाना चाहिए।
यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री का बन रहा है मंदिर, व्यक्ति पूजा को लेकर क्या कहते हैं वेद? समझिए
राशिफल
मेष राशि
दफ्तर में आपकी निर्णय लेने की कला की सराहना होगी। साथ ही ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। पैसों के मामले में यह दिन शानदार रहेगा, पुराना फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है।
आज क्या करें: हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएं।
आज क्या न करें: किसी भी बहस में अपना आपा न खोएं।
वृषभ राशि
नौकरी-पेशा जातकों को काम के सिलसिले में छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी लेकिन बेवजह के खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है।
आज क्या करें: केले के पेड़ में जल अर्पित करें।
आज क्या न करें: जल्दबाजी में कोई नया वित्तीय निवेश न करें।
मिथुन राशि
व्यापार में नए क्लाइंट्स या बिजनेस पार्टनर से जुड़ने का सुनहरा मौका है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, साथ ही धन लाभ होगा। प्रेम जीवन में नया उत्साह रहेगा, साथी आपकी भावनाओं का सम्मान करेगा।
आज क्या करें: भगवान विष्णु के मंदिर में चने की दाल दान करें।
आज क्या न करें: आज किसी से भी झूठे वादे न करें।
यह भी पढ़ें: क्रोध, अहंकार और लोभ छोड़ने की सीख देता है पर्युषण पर्व, समझिए जैन धर्म का पर्व
कर्क राशि
नौकरी में काम थोड़ा बढ़ सकता है, जिससे मानसिक तनाव हो सकता है। धैर्य से काम लें, दोपहर के बाद स्थिति बेहतर होगी। आर्थिक मामलों में समझदारी से लिया गया निर्णय लाभ देगा।
आज क्या करें: माथे पर केसर या हल्दी का तिलक लगाएं।
आज क्या न करें: तनाव को घर के माहौल पर हावी न होने दें।
सिंह राशि
आज आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी और अटके हुए काम पूरे होंगे। धन आगमन के योग बन रहे हैं। लव पार्टनर के साथ तालमेल बेहतरीन रहेगा।
आज क्या करें: सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं।
आज क्या न करें: नौकरी पर दूसरों पर अपनी इच्छाएं थोपने से बचें।
कन्या राशि
आज का दिन योजना बनाने और बारीकियों पर ध्यान देने का है। काम में आपकी मेहनत का परिणाम जल्द मिलेगा। बजट बनाकर चलें। लव पार्टनर के साथ बातचीत बनाए रखें, किसी तीसरे की वजह से मतभेद न होने दें।
आज क्या करें: किसी जरूरतमंद को पीले फल दान करें।
आज क्या न करें: पैसों के लेन-देन में लापरवाही न बरतें।
यह भी पढ़ें: साप्ताहिक राशिफल: मेष राशि को करनी पड़ेगी भागदौड़, तुला पर होगी धन की बरसात
तुला राशि
ऑफिस में टीम वर्क में काम करने से आज आपको शानदार सफलता मिलेगी। नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने के लिए समय शानदार है। आर्थिक मोर्चे पर लाभ के योग हैं। दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी, प्रेम संबंधों में गहराई आएगी।
आज क्या करें: देवी लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें सफेद मिठाई चढ़ाएं।
आज क्या न करें: महत्वपूर्ण फैसलों को कल पर टालने की भूल न करें।
वृश्चिक राशि
नौकरी में तरक्की होने के संकेत हैं। सीनियर अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे। व्यापार में अचानक धन लाभ की संभावना है, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। लव पार्टनर से अपनी दिल की बात खुलकर कहें, रिश्ता और मजबूत होगा।
आज क्या करें: विष्णु सहस्रनाम का पाठ या श्रवण करें।
आज क्या न करें: राजनीति में शामिल न हों।
धनु राशि
आज किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। उच्च शिक्षा या विदेशी व्यापार से जुड़े लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। लव लाइफ में खुशियों भरा दिन रहेगा, साथी के साथ कोई यादगार समय बिताएंगे।
आज क्या करें: अपने गुरु का आशीर्वाद लें।
आज क्या न करें: अधिक आत्मविश्वास में आकर कोई जोखिम भरा सौदा न करें।
यह भी पढ़ें: मथुरा, वृंदावन से बरसाना तक, कृष्ण जन्माष्टमी पर किन मंदिरों के करें दर्शन?
मकर राशि
आज काम में थोड़ी चुनौतियां आ सकती हैं लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा, सोच-समझकर ही खर्च करें। भावनात्मक रूप से थोड़ा संभलकर रहें, साथी की बात को ध्यान से सुनें और समझें।
आज क्या करें: शिवलिंग पर जल और काले तिल अर्पित करें।
आज क्या न करें: आज किसी भी नए व्यक्ति पर तुरंत भरोसा न करें।
कुंभ राशि
आज नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए दिन बहुत अच्छा है। व्यावसायिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी और लव लाइफ दोनों में तालमेल बना रहेगा, रिश्तों में ताजगी महसूस होगी।
आज क्या करें: पक्षियों को दाना और पानी दें।
आज क्या न करें: कागजी कार्रवाई बिना पढ़े साइन न करें।
मीन राशि
नौकरी में आपके काम की तारीफ होगी। पुराने ऋणों से मुक्ति मिलने का रास्ता मिलेगा। जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों को तूल न दें, शांत रहकर बातचीत से समस्याओं का समाधान निकालें।
आज क्या करें: भगवान सत्यनारायण का ध्यान करें।
आज क्या न करें: अपनी सेहत की अनदेखी न करें और आलस से बचें।
नोट: यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।
