आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है, जहां कई लोगों को नौकरी और लव लाइफ में पॉजिटिव खबर मिलेगी। हिन्दू पंचांग के अनुसार आज कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज की तारीख का मूलांक 4 है, जो कि राहु ग्रह का नंबर माना जाता है। राहु के प्रभाव से आज के दिन कई लोगों का मन चंचल रहेगा। साथ ही आज गुरुवार है, इस वजह से कई लोगों पर बृहस्पति देव का आशीर्वाद मिलेगा। आज राहु की ऊर्जा और बृहस्पति के ज्ञान का एक दुर्लभ और शक्तिशाली संगम बन रहा है। यह संयोग साफ तौर पर दर्शाता है कि आज किए गए काम में कोई भी लापरवाही न करें।
ग्रहों की बदलती चाल देखें तो सूर्य और चंद्रमा की चाल लोगों के जीवन में नई ऊर्जा लेकर आ रही है। इस दिन की ऊर्जा पूरी तरह से उन लोगों के पक्ष में है, जो भावनाओं में बहने के बजाय तार्किक और व्यावहारिक नजरिया अपनाते हैं। यह दिन नई शुरुआत करने और रचनात्मक विचारों को धरातल पर उतारने की जरूरत है। आइए जानते हैं, मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।
यह भी पढ़ें: 12 अगस्त राशिफल: अमावस्या और सूर्य ग्रहण के संयोग से किन लोगों की बदलेगी किस्मत?
राशिफल
मेष
आज आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो भविष्य में तरक्की की राह दिखाएंगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। व्यापारिक पार्टनरशिप फायदेमंद रहेगी। सिंगल लोगों को आज प्रपोजल मिल सकता है।
आज क्या करें: अपने सभी काम दोपहर से पहले निपटा लें।
आज क्या न करें: जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें।
वृषभ
आज का दिन करियर में अच्छी स्थिरता लेकर आएगा। धन कमाने के लिए नए रास्ते खुलेंगे। ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है।
आज क्या करें: मानसिक शांति के लिए जरूरतमंद को भोजन कराएं।
आज क्या न करें: दफ्तर की राजनीति का हिस्सा न बनें।
मिथुन
आपका क्रिएटिव काम करने का हुनर आज आपको करियर में बहुत आगे ले जा सकता है। रुके हुए धन का वापिस मिलेगा। रिश्तों में नई ताजगी और ऊर्जा महसूस होगी। लव पार्टनर बाहर घूमने का प्लान बन सकता है।
आज क्या करें: अपने नए विचारों को डायरी में नोट करें।
आज क्या न करें: पैसों के मामले में किसी पर भरोसा बिल्कुल न करें।
यह भी पढ़ें: 12 अगस्त को लगेगा अमावस्या और सूर्य ग्रहण, इन नियमों को मानना है जरूरी
कर्क
आज काम का दबाव सामान्य से अधिक रह सकता है, जिससे थोड़ी मानसिक थकान होगी। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। परिवार की जिम्मेदारियों और पार्टनर की उम्मीदों के बीच संतुलन बनाना होगा।
आज क्या करें: सुबह योग और ध्यान का अभ्यास जरूर करें।
आज क्या न करें: शेयर बाजार में आज कोई भी निवेश करने से बचें।
सिंह
आज आपका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। लव लाइफ बेहद शानदार रहेगी। जो लोग लंबे समय से विवाह के बंधन में बंधना चाहते हैं।
आज क्या करें: तांबे के लोटे से सूर्य देव को जल अर्पित करें।
आज क्या न करें: अपने अहंकार को रिश्तों के बीच में बिल्कुल न आने दें।
कन्या
आपके लिए व्यापारिक यात्रा के योग बन रहे हैं। नौकरी में आपकी सराहना होगी। लव पार्टनर के साथ किसी पारिवारिक मुद्दे पर मतभेद हो सकता है। बहस करने के बजाय शांत रहें।
आज क्या करें: अपने पेंडिंग पड़े काम को पूरे कर लें।
आज क्या न करें अपनी सलाह देने से पूरी तरह परहेज करें।
यह भी पढ़ें: सावन शिवरात्रि की व्रत कथा क्या है? सुनने से पूरी होती है मनोकामना
तुला
मीडिया से जुड़े लोगों को आगे बढ़ने के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। आज सोच-समझकर किया गया कोई भी निवेश भविष्य में आपको बड़ा रिटर्न दे सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा।
आज क्या करें: वर्कस्पेस की साफ-सफाई पर ध्यान दें।
आज क्या न करें: अपने सीक्रेट्स को दूसरों के साथ शेयर न करें।
वृश्चिक
नौकरी में आज कुछ नई चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से आप उन्हें सफलतापूर्वक पार कर लेंगे। आज किसी मित्र या रिश्तेदार को उधार पैसा देने से बचें।
आज क्या करें: आज हनुमान चालीसा का पाठ करें।
आज क्या न करें: कोर्ट-कचहरी के मामलों में खुद को न उलझें।
धनु
आज भाग्य पूरी तरह आपके साथ खड़ा है। विदेश से जुड़े व्यापार, आयात-निर्यात या उच्च शिक्षा में बड़ी सफलता मिलेगी। लव पार्टनर के साथ आपके रिश्ते और अधिक मजबूत होंगे। ृ
आज क्या करें: घर से निकलने से पहले गुरुजनों या माता-पिता का आशीर्वाद लें।
आज क्या न करें: आज खान-पान का विशेष ध्यान रखें।
यह भी पढ़ें: सावन शिवरात्रि में व्रत हैं? थकान से ऐसे बचें, रहेंगे एनर्जी से भरपूर
मकर
आज आपकी कड़ी मेहनत का पूरा फल मिलने का दिन है। उच्च अधिकारी आपकी बेहतरीन कार्यशैली से काफी प्रभावित होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रूप से काफी अच्छी रहेगी।
आज क्या करें: कोई काम अपनी योजना के तहत करें।
आज क्या न करें: आलस के कारण किसी भी जरूरी काम को कल पर न टालें।
कुंभ
आज आपको नए लोगों से मुलाकात और नेटवर्किंग से बड़ा फायदा होगा। करियर को एक नई और सकारात्मक दिशा मिल सकती है। सिंगल लोगों की मुलाकात आज किसी बेहद खास और दिलचस्प व्यक्ति से हो सकती है।
आज क्या करें: सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
आज क्या न करें: उत्साह में आकर कोई भी जोखिम भरा कदम उठाने से बचें।
मीन
आपका ज्ञान आज बहुत सटीक रहेगा। करियर में कोई बड़ा और सकारात्मक बदलाव आ सकता है। आर्थिक स्थिति शानदार रहेगी। आपकी लव लाइफ बहुत ही रोमांटिक, शांत और सुकून भरी रहने वाली है।
आज क्या करें: धार्मिक या आध्यात्मिक किताबों का अध्ययन करें।
आज क्या न करें: नकारात्मक विचारों वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें।
नोट: यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।
