गुरुवार का यह दिन बेहद खास है क्योंकि आज लाखों लोग विश्वकर्मा पूजा करते नजर आएंगे। इस दिन सभी लोग विश्वकर्मा जयंती पर्व का उत्सव मनाएंगे। आज के दिन लोग न सिर्फ विश्वकर्मा भगवान की पूजा करेंगे, बल्कि सभी लोग आज के दिन नई गाड़ी, इलेक्ट्रिक गैजेट या कोई जमीन खरीदेंगे। ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से लोगों के नई चीजें खरीदने के योग बन रहे हैं। भादो महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज का मूलांक 8 है, जिसका स्वामी न्याय और कर्म के कारक 'शनि' ग्रह हैं। ग्रहों की स्थिति पर नजर डालें तो सूर्य कन्या राशि में विराजमान होकर अनुशासन बढ़ा रहे हैं, वहीं चंद्रमा की चाल लोगों को मानसिक रूप से मजबूत करेगी।

 

आज की ऊर्जा सतर्कता के साथ आगे बढ़ने का संकेत देती है। मूलांक 8 के प्रभाव से आज कोई भी शॉर्टकट या जल्दबाजी नुकसानदायक हो सकती है, जबकि धैर्य और निरंतरता से किए गए काम से बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है, साथ ही व्यक्ति के लिए सफलता के द्वार खुलेंगे। आज के दिन कई लोगों के पारिवारिक रिश्तों में ईमानदारी बनी रहेगी। यह दिन उन लोगों के लिए विशेष रूप से भाग्यशाली सिद्ध होगा, जो लंबे समय से अपने करियर में सफलता पाने के लिए कोशिश कर रहे हैं। आइए जानते हैं आज का दिन मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा।

 

यह भी पढ़ें:  17 या 18 सितंबर कब मनाई जाएगी विश्वकर्मा पूजा? तारीख और खरीदारी का टाइम जानें

राशिफल

मेष

 

दफ्तर में आज आपको नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। रुका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं। आज के दिन आप कोई नई चीज खरीद पाएंगे। जीवनसाथी के साथ कोई पुराना मतभेद सुलझ सकता है।

आज क्या करें: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आज क्या न करें: दफ्तर में सहयोगियों से बहसबाजी न करें।

 

वृषभ

 

आपको आज के दिन बिजनेस पार्टनर के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा। धन निवेश के लिहाज से दिन सामान्य है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शाम को किसी रोमांटिक डिनर का प्लान बन सकता है।

आज क्या करें: मां लक्ष्मी की पूजा करें।

आज क्या न करें:  दूसरों के मामलों में दखल न दें।

 

मिथुन

 

आज के दिन आपको अचानक धन लाभ मिलेगा। जिस वजह से आप आर्थिक रूप से मजबूत बने रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की का अवसर मिलेगा। लव पार्टनर के साथ बातचीत बनाए रखें, वरना गलतफहमी का सामना करना पड़ सकता है।

आज क्या करें: भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें।

आज क्या न करें: एक साथ कई कामों में हाथ न डालें।

 

यह भी पढ़ें: 24 या 25 सितंबर कब है अनंत चतुर्दशी? जानें गणेश विसर्जन की सही तारीख और मुहूर्त

 

कर्क

 

नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें बखूबी निभाएंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं, पर अनचाहे खर्चों से बचें। परिवार और जीवनसाथी के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा।

आज क्या करें: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

आज क्या न करें: भावुक होकर कोई बड़ा आर्थिक फैसला न लें।

 

सिंह

 

आज आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। व्यापारिक यात्राएं सफल रहेंगी और नए धन कमाने के नए रास्ते खुल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। अपनी बात उनके सामने खुलकर रखें।

आज क्या करें: सूर्य देव को जल अर्पित करें।

आज क्या न करें: अपने व्यवहार में अहंकार या गुस्सा न आने दें।

 

कन्या

 

आज सूर्य आपकी ही राशि में हैं, जिससे आपकी काम करने की क्षमता में सुधार होगा। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। किसी बात को लेकर पार्टनर के साथ हंसी-मजाक का माहौल बनेगा।

आज क्या करें: तुलसी के पौधे में जल दें और हरी सब्जियां दान करें।

आज क्या न करें: काम को टालने की आदत से आज बचें।

 

यह भी पढ़ें: एक ही दिन पड़ रहे 3 बड़े त्योहार, हरतालिका तीज से गणेश चतुर्थी तक, समझें महत्व

 

तुला

 

नौकरी में सहयोगियों से मदद मिलेगी। व्यापार में रुका हुआ काम गति पकड़ेगा। अचानक लाभ की संभावना है। सिंगल लोगों के लिए कोई नया प्रस्ताव आ सकता है। शादीशुदा लोगों के रिश्ते में ताजगी आएगी।

आज क्या करें: इत्र का प्रयोग करें।

आज क्या न करें: अधिक सोच-विचार में अपना समय नष्ट न करें।

 

वृश्चिक

 

आज अपने दुश्मनों से सावधान रहें। मेहनत के अनुसार परिणाम मिलने में थोड़ा समय लग सकता है। लव पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा। भावनात्मक रूप से आज आप काफी करीब महसूस करेंगे।

आज क्या करें: सुंदरकांड का पाठ करें या हनुमान जी के दर्शन करें।

आज क्या न करें: आज किसी को उधार पैसा देने से बचें।

 

धनु

 

आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। उच्च अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। नया काम शुरू करने के लिए दिन बेहद शुभ है। प्रेम जीवन में सकारात्मक मोड़ आएगा। अपने साथी के साथ दूर की यात्रा की योजना बन सकती है।

आज क्या करें: माथे पर हल्दी या केसर का तिलक लगाएं।

आज क्या न करें: अपने काम में लापरवाही बिल्कुल न बरतें।

 

यह भी पढ़ें: 16 सितंबर का राशिफल: तुला को रहना होगा सतर्क, सिंह राशि पर होगी किस्मत मेहरबान

 

मकर

 

आज का मूलांक 8 है, जिसके स्वामी शनि हैं और यही ग्रह आपकी राशि के भी स्वामी हैं, इसलिए आज का दिन आपके लिए नई जिम्मेदारियां और आर्थिक मजबूती लेकर आएगा। काम की व्यस्त होने के कारण जीवनसाथी को कम समय दे पाएंगे।

आज क्या करें: पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

आज क्या न करें: स्वास्थ्य के प्रति अनदेखी बिल्कुल न करें।

 

कुंभ

 

नौकरी और करियर में बदलाव का विचार बन सकता है। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी, लेकिन बजट बनाकर चलना सही होगा। लव लाइफ में थोड़ा संभलकर चलें। छोटी बात बड़ा रूप न ले, इसका ध्यान रखें।

आज क्या करें: शनि चालीसा का पाठ करें।

आज क्या न करें: जल्दबाजी में कोई दस्तावेज साइन न करें।

 

मीन

 

मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर हाथ लगेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ता पहले से मजबूत होगा। परिवार में खुशहाली का माहौल बना रहेगा।

आज क्या करें: भगवान विष्णु की पूजा करें।

आज क्या न करें: नकारात्मक सोच वाले लोगों की संगति से दूर रहें।

 

नोट- यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।