आज के दिन पूरे देश में राधा अष्टमी का पावन त्योहार मनाया जा रहा है। जहां देश के तमाम भक्त व्रत रखेंगे। साथ ही राधा जी की पूजा-पाठ करेंगे। आज के दिन राधा जी की कृपा कई लोगों पर बरसने वाली है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज भादो महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। साथ ही आज का मूलांक 1 है, जो सूर्यदेव का नंबर माना जाता है और नए संकल्पों के साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। ग्रहों की स्थिति पर नजर डालें तो चंद्रमा की चाल की वजह से लोगों के निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी। जबकि शनिवार होने के कारण आज शनिदेव का प्रभाव बना रहेगा। जो व्यक्ति को कर्म, अनुशासन और धैर्य बनाए रखने का संकेत देता है।

 

आज का दिन कड़ी मेहनत और रणनीतिक सोच के जरिए सफलता पाने का है। सूर्य और शनि के मिले-जुले प्रभाव के कारण जल्दबाजी में लिए गए निर्णय नुकसान पहुंचा सकते हैं, जबकि सोच-समझकर उठाए गए कदम लाभ देंगे। आज के दिन लोगों को रिश्तों में ईमानदारी बनाए रखना चाहिए। वरना व्यक्ति को रिश्तों में परेशानी हो सकती है। आइए जानते हैं कि आपके भाग्य में क्या लिखा है।

 

यह भी पढ़ें: जितिया मनाने से पहले जानें कौन से व्रत संतान की लंबी उम्र के लिए हैं खास?

राशिफल

मेष राशि

 

आज आप पर राधा जी का आशीर्वाद बना रहेगा। दफ्तर में आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन निवेश में जल्दबाजी न करें। जीवनसाथी के साथ कोई पुरानी गलतफहमी दूर होगी।

आज क्या करें: हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएं।

आज क्या न करें: अचानक पैसों का लेन-देन न करें।

 

वृषभ राशि

 

दफ्तर में ज्यादा काम करना पड़ेगा। जिससे आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। शाम का समय किसी शांत जगह पर साथ बिताने का योग है।

आज क्या करें: छोटी कन्याओं को कुछ मीठा खिलाएं।

आज क्या न करें: ऑफिस में सहयोगियों के साथ बहस करने से बचें।

 

मिथुन राशि

 

व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। धन लाभ के अच्छे योग हैं। लव पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। 

आज क्या करें: गणेश जी को दुर्वा अर्पित करें।

आज क्या न करें: किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें।

 

यह भी पढ़ें: वे मंदिर जो पहले थे गुमनाम, PM नरेंद्र मोदी के जाने के बाद हुए मशहूर

 

कर्क राशि

 

अपनी योजनाओं को दूसरों को न बताएं, वरना विरोधी आपके काम में रुकावट डाल सकते हैं। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। आज आप भावनात्मक रूप से थोड़ा संवेदनशील महसूस कर सकते हैं। 

आज क्या करें: शिवलिंग पर कच्चा दूध और जल चढ़ाएं।

आज क्या न करें: नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें।

 

सिंह राशि

 

आज का मूलांक 1 आपके लिए विशेष शुभ है। करियर में नए दरवाजे खुलेंगे और आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। अविवाहितों के लिए विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है।

आज क्या करें: सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।

आज क्या न करें: अपने व्यवहार में अहंकार को न आने दें।

 

कन्या राशि

 

पेशेवर जीवन में आपका ध्यान बारीकियों पर रहेगा, जिससे काम बेहतर होगा। पैसों की स्थिति स्थिर रहेगी और पुराने निवेश से फायदा होगा। लव पार्टनर की बात को ध्यान से सुनें और समझें।

आज क्या करें: पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं।

आज क्या न करें: किसी भी काम में टालमटोल की आदत से बचें।

 

यह भी पढ़ें: राधाष्टमी के दिन राधा रानी की सुबह पूजा कर रहे हैं? भूलकर भी न करें ये गलतियां

 

तुला राशि

 

दफ्तर में सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करें। क्रिएटिव क्षेत्रों से जुड़े लोगों को नया मुकाम मिल सकता है। लव पार्टनर के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे। कोई सरप्राइज गिफ्ट मिलने की संभावना है।

आज क्या करें: किसी जरूरतमंद को भोजन या कपड़े दान करें।

आज क्या न करें: आज कोई भी बड़ा वित्तीय निर्णय अकेले न लें।

 

वृश्चिक राशि

 

नौकरी में सहकर्मियों की मदद से कठिन काम भी आसानी से पूरे हो जाएंगे। व्यापार में नए समझौते हो सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति सुधरेगी। लव लाइफ में नया उत्साह देखने को मिलेगा। 

आज क्या करें: सुंदरकांड या हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आज क्या न करें: किसी व्यक्ति के साथ कड़वे शब्दों का प्रयोग न करें।

 

धनु राशि

 

विद्यार्थियों के लिए बेहतरीन दिन है। करियर में आगे के अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रेम जीवन में सुख-शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ धार्मिक यात्रा का प्लान बन सकता है।

आज क्या करें: भगवान विष्णु की पूजा करें।

आज क्या न करें: स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल न बरतें।

 

यह भी पढ़ें: 18 सितंबर का राशिफल: ग्रहों के संयोग से धनु समेत किन राशियों की चमकेगी किस्मत?

 

मकर राशि

 

शनिवार का दिन होने से शनिदेव की कृपा आप पर रहेगी। नौकरी में आपकी मेहनत का फल मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, लेकिन शांति से बात करने पर मामला सुलझ जाएगा।

आज क्या करें: शनि मंदिर में काले तिल और तेल अर्पित करें।

आज क्या न करें: उत्साह में आकर कोई जोखिम भरा काम न करें।

 

कुंभ राशि

 

नौकरी में स्थान परिवर्तन या नई जिम्मेदारी की बात हो सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। दोस्तों के जरिए किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। शादीशुदा जीवन सुखद रहेगा।

आज क्या करें: पक्षियों को दाना और पानी दें।

आज क्या न करें: आलस के कारण महत्वपूर्ण अवसर को न गंवाएं।

 

मीन राशि

 

व्यापारिक यात्राएं लाभदायक रहेंगी। नौकरी में आपके विचारों का सम्मान होगा। अचानक धन लाभ की संभावना बनी हुई है। लव पार्टनर का सहयोग और प्यार मिलेगा। रिश्ते में विश्वास और प्रगाढ़ होगा।

आज क्या करें: केले के पेड़ की पूजा करें।

आज क्या न करें: आज उधार के लेन-देन से बचें।

 

नोट- यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।