मंगलवार का यह दिन बेहद शुभ है, जहां एक तरफ आज के दिन परिवर्तिनी एकादशी का पर्व मनाया जाएगा, जिससे व्यक्ति पर विष्णु भगवान की कृपा बनी रहेगी। इसके साथ ही आज मंगलवार है, इस वजह से आज के दिन लोगों पर हनुमान जी की कृपा बनी रहेगी। पंचांग के अनुसार भादो महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। आज का मूलांक 4 है, जिसका स्वामी ग्रह राहु है, जिसके प्रभाव से आज के दिन लोगों में नए विचार आ सकते हैं और अचानक धन लाभ हो सकता है। ग्रहों की स्थिति पर नजर डालें तो चंद्रमा आज मकर राशि में विराजमान रहेंगे। जिससे कर्म और अनुशासन में मजबूती मिलेगी।
आज की ऊर्जा लोगों को अपने सपनों को धरातल पर उतारने और अपने लक्ष्यों को लेकर गंभीर होने का संदेश देती है। मंगलवार का दिन होने के कारण मंगल देव की ऊर्जा लोगों को साहस और उत्साह लेकर आएगी। राहु के मूलांक प्रभाव के कारण जल्दबाजी या उत्साह में कोई भी कदम उठाने से बचना होगा। अगर लोग अपने समय, संसाधनों और ऊर्जा का सही संतुलन बनाकर चलेंगे, तो आज का दिन करियर, आर्थिक और व्यक्तिगत संबंधों में सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है।
यह भी पढ़ें: साप्ताहिक राशिफल: पितृ पक्ष के पहले हफ्ते किन लोगों पर रहेगा पितरों का आशीर्वाद?
राशिफल
मेष
आपके जीवन में चल रही पारिवारिक परेशानी आज खत्म होगी। जिससे परिवार में खुशहाली का माहौल बना रहेगा। रुपयों के मामले में भी आज का दिन शानदार रहेगा, जहां अटका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं।
आज क्या करें: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
आज क्या न करें: नौकरी में बेवजह बहस करने से बचें।
वृषभ
व्यापार में नए सौदे मिल सकते हैं, जो भविष्य में अच्छा मुनाफा देंगे। नौकरीपेशा लोगों को सीनियर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ खुलकर बात करने से पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी।
आज क्या करें: छोटी कन्याओं को कुछ मीठा दान करें।
आज क्या न करें: दस्तावेज पर बिना पढ़े साइन न करें।
मिथुन
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। ऑफिस में काम का दबाव थोड़ा बढ़ सकता है। पैसों के लेन-देन में सतर्कता बरतें। लव पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, लेकिन बातचीत में भाषा का ध्यान रखें।
आज क्या करें: पक्षियों के लिए दाना और पानी की व्यवस्था करें।
आज क्या न करें: बिना सोचे-समझे किसी बड़े निवेश में हाथ न डालें।
यह भी पढ़ें: भगवान को भोग लगाने के बाद प्रसाद पहले खुद क्यों नहीं खाना चाहिए? जानें कारण
कर्क
करियर में प्रगति के नए अवसर सामने आएंगे। आर्थिक पक्ष स्थिर रहेगा और सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग आपको मानसिक शांति देगा।
आज क्या करें: शिवलिंग पर कच्चा दूध और जल अर्पित करें।
आज क्या न करें: नकारात्मक बातों को अपने ऊपर हावी न होने दें।
सिंह
नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है, प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। अपने काम पर ध्यान केंद्रित रखें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। लव लाइफ में थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत है। पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें।
आज क्या करें: सूर्य देव को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें।
आज क्या न करें: अपने गुस्से और ईगो पर नियंत्रण रखें।
कन्या
मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार है। नई योजनाओं में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ की अच्छी संभावना बनी हुई है। लव लाइफ में नया उत्साह और रोमांस देखने को मिलेगा।
आज क्या करें: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
आज क्या न करें: काम को कल पर टालने की गलती न करें।
यह भी पढ़ें: मंगल सिर्फ अमंगल ही नहीं करता है, कब संवार देता है जिंदगी? लाल किताब से जानिए
तुला
नौकरी में बदलाव की संभावना है। आज आपको गाड़ी खरीदने का मन बना सकते हैं। आर्थिक मामलों में दिन आपके पक्ष में रहेगा। परिवार और पार्टनर के साथ घर के माहौल को लेकर सुखद चर्चा होगी।
आज क्या करें: किसी जरूरतमंद को चावल दान करें।
आज क्या न करें: पारिवारिक मामलों में दूसरों का दखल न होने दें।
वृश्चिक
आपके पराक्रम और साहस में बढ़ोतरी होगी। छोटे व्यवसाय से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ मिल सकता है। नौकरी में सहकर्मियों की मदद से काम समय पर पूरे होंगे। लव पार्टनर के साथ किसी मनोरंजक यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है।
आज क्या करें: सुंदरकांड का पाठ करें।
आज क्या न करें: आज किसी से भी कड़वे शब्द न बोलें।
धनु
आपको धन लाभ होगा। धन के निवेश से जुड़े मामलों में सकारात्मक रिटर्न मिलने की उम्मीद है। नौकरी में आपके व्यवहार की तारीफ होगी। जीवनसाथी का प्यार और समर्पण आपका दिन बना देगा। शाम का समय खुशनुमा बीतेगा।
आज क्या करें: माथे पर केसर या हल्दी का तिलक लगाएं।
आज क्या न करें: अपनी योजनाओं का खुलासा हर किसी के सामने न करें।
यह भी पढ़ें: क्या है पंचबलि परंपरा? पितरों से जुड़ी इस प्रथा का रहस्य जानें
मकर
चंद्रमा आपकी ही राशि में होने से आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। करियर में नई पहचान मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पार्टनर आपकी बात सुनेगा और समझेगा। आप दोनों मिलकर भविष्य के लिए कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।
आज क्या करें: शनिदेव के मंत्रों का जाप करें।
आज क्या न करें: जरूरत से ज्यादा कठोर या सख्त रवैया न अपनाएं।
कुंभ
आज खर्चों में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे बजट प्रभावित हो सकता है। ऑफिस के काम से दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आगे चलकर फायदेमंद रहेगी। काम की व्यस्तता के कारण पार्टनर को समय कम दे पाएंगे।
आज क्या करें: पीपल के पेड़ के पास सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
आज क्या न करें: जल्दबाजी में कोई वित्तीय निर्णय न लें।
मीन
आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। अगर आप नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन शुभ है। लव लाइफ बहुत ही रोमांटिक और सुखद रहेगी।
आज क्या करें: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
आज क्या न करें: नकारात्मक सोच वाले लोगों की संगति से दूर रहें।
नोट- यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।
