कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर मनाया जाने वाला अक्षय नवमी का पर्व इस साल 18 नवंबर 2026 को है। इसे आंवला नवमी भी कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और आंवले के वृक्ष की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन किए गए जप, दान और खास उपायों का फल कभी क्षय नहीं होता, इसलिए इसे अक्षय कहा गया है।

जीवन में आर्थिक तंगी, कर्ज या ग्रह दोष की परेशानी झेल रहे लोग इस दिन कुछ उपाय अपनाते हैं। इन उपायों से मां लक्ष्मी, भगवान विष्णु और मां दुर्गा की कृपा मिलने की मान्यता है। अगर इन उपायों को अपनाते हैं आपके जीवन से दुख-दरिद्रता दूर हो सकती है और मां लक्ष्मी की कृपा बरस सकती है।

 

यह भी पढ़ें: आज का राशिफल: अक्षय नवमी पर आज कैसा रहेगा आपका दिन? करियर से लव लाइफ तक का हाल

धन और सुख-समृद्धि के लिए बताए गए उपाय 

  • शंख से अभिषेक:
    दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें। मान्यता है कि इससे देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में वास करती हैं।
  • श्रीयंत्र का उपाय:
    गाय के दूध से श्रीयंत्र का अभिषेक करें और उस जल का छिड़काव पूरे घर में करें। इसके बाद श्रीयंत्र को कमलगट्टे के साथ तिजोरी में रखें। मान्यता है कि इससे धन लाभ होता है।
  • ईशान कोण में दीपदान:
    शाम को घर के ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में घी का दीपक जलाएं। रुई की बत्ती की जगह लाल रंग का धागा यानी कलावा लगाएं। संभव हो तो दीपक में थोड़ा केसर भी डालें।
  • आंवला रस से स्नान:
    नहाने के पानी में आंवले के रस की कुछ बूंदें मिलाएं। मान्यता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सकारात्मकता आती है।

दान और सेवा से जुड़े उपाय

  • कन्या पूजन:
    पांच कुंवारी कन्याओं को घर बुलाकर श्रद्धा से खीर खिलाएं। विदाई के समय उन्हें पीले वस्त्र और दक्षिणा दें। मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलती है।
  • गौ सेवा:
    श्यामा गाय को हरा चारा खिलाएं। गाय में सभी देवी-देवताओं का वास माना गया है। मान्यता है कि उनकी सेवा से घर में सुख-समृद्धि आती है।
  • दिव्यांगजन को दान:
    किसी दिव्यांग व्यक्ति को काले वस्त्र और मिठाई दान करें। मान्यता है कि इससे अचल संपत्ति की प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़ें: 18 या 19 नवंबर कब मनाएं अक्षय नवमी? क्यों खास है यह पर्व, यहां जानें जवाब

ग्रह दोष और संकट निवारण के उपाय

  • दुर्गा उपासना:
    नवमी तिथि की स्वामी देवी दुर्गा मानी गई हैं। लगातार अड़चनें आने पर इस दिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करें और मां से संकट दूर करने की प्रार्थना करें।
  • शनि दोष और कर्ज से मुक्ति:
    कुंडली में शनि दोष हो या कर्ज और जमीन-जायदाद से जुड़ी समस्या हो, तो अक्षय नवमी से शुरू कर लगातार 41 दिन तक लाल मसूर की दाल की कच्ची रोटी बनाकर मछलियों को खिलाएं। बताया गया है कि इससे मंगल ग्रह भी मजबूत होता है।
  • मंगल ग्रह की शांति:
    संतों और जरूरतमंदों को गुड़ मिला दूध या चावल खिलाना फलदायी माना गया है।

डिस्क्लेमर: ये सभी बातें धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित हैं।