आज 25 जून को गुरुवार है। आज के दिन निर्जला एकादशी है, जिस कारण कई लोगों पर विष्णु कृपा बनी रहेगी। इसी वजह से आज का दिन कई लोगों के लिए बेहद शुभ रहेगा, जहां भगवान विष्णु के आशीर्वाद से लोगों के जीवन में खुशियां और धन-संपत्ति आएगी। अंक ज्योतिष के आधार पर आज का मूलांक 7 है, जो मानसिक गहराई, आत्ममंथन और आध्यात्मिक झुकाव का प्रतीक माना जाता है। ग्रहों की चाल पर नजर डालें तो आज चंद्रमा तुला राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जो जीवन में संतुलन और आपसी संबंधों को बेहतर बनाएंगे। चंद्रमा की यह स्थिति सभी राशियों की बौद्धिक क्षमता और निर्णय लेने की शक्ति को निखारेगी।
आज का दिन किसी भी बड़े बदलाव की जल्दबाजी करने के बजाय शांति और समझदारी से आगे बढ़ने का है। एकादशी तिथि और गुरुवार का यह मिलन धार्मिक कार्यों के लिए सकारात्मक माहौल तैयार कर रहा है। आज व्यावसायिक क्षेत्रों में बातचीत और व्यवहार का लचीलापन ही आपकी सफलता की कुंजी बनेगा। आइए जानते हैं कि मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन करियर, आर्थिक स्थिति, प्रेम और स्वास्थ्य के लिहाज से कैसा रहने वाला है।
यह भी पढ़ें: जब कोई ग्रह किसी राशि में प्रवेश करता है तो जातक पर क्या असर होता है?
राशिफल
मेष राशि
ऑफिस में टीम वर्क का अच्छा लाभ मिलेगा। आपके नए विचारों की सराहना होगी और बॉस आपके काम से प्रभावित हो सकते हैं। धन लाभ के अच्छे योग हैं। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बढ़ेगी।
क्या करें: माथे पर चंदन का तिलक लगाएं।
क्या न करें: आज किसी भी अजनबी को बड़ी रकम उधार देने से बचें।
वृषभ राशि
बिजनेस में कोई नया सौदा फाइनल हो सकता है, जो भविष्य में बड़ा लाभ देगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी। प्रेम जीवन में नया उत्साह देखने को मिलेगा।
क्या करें: जरूरतमंद को पीले फल दान करें।
क्या न करें: आज पड़ोस में किसी भी तरह के फालतू विवाद में न पड़ें।
मिथुन राशि
ऑफिस में आज काम का बोझ थोड़ा अधिक रहेगा, जिससे मानसिक थकान हो सकती है। वित्तीय स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार में भाई-बहनों से पूरा सहयोग मिलेगा।
क्या करें: पक्षियों के लिए छत पर में दाना-पानी रखें।
क्या न करें: आज बिना पढ़े किसी भी दस्तावेज पर साइन न करें।
यह भी पढ़ें: आशूरा मनाने से पहले जान लीजिए इमाम हुसैन की शहादत और बलिदान की पूरी कहानी
कर्क राशि
ऑफिस में तरक्की के नए और सुनहरे अवसर मिलेंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को मनचाहा ट्रांसफर या पद मिल सकता है। धन लाभ के मजबूत योग बने हुए हैं। घरेलू जीवन में सुख-शांति का माहौल रहेगा।
क्या करें: शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
क्या न करें: आज किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें।
सिंह राशि
ऑफिस में आपकी लीडरशिप क्वालिटी दिखाने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के साथ चल रही पुरानी अनबन या गलतफहमी दूर होगी। घर में किसी उत्सव का माहौल बन सकता है।
क्या करें: सुबह के समय सूर्य देव को जल अर्पित करें।
क्या न करें: आज अपने मन के जिद को बिल्कुल भी हावी न होने दें।
कन्या राशि
नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो अभी कुछ समय रुकना बेहतर होगा। आज निवेश के मामलों में कोई जोखिम न उठाएं और सुरक्षित योजनाओं को ही चुनें। पुराने दोस्तों से मुलाकात पुरानी यादें ताजा करेगी।
क्या करें: गाय को हरा चारा या पालक खिलाएं।
क्या न करें: आज दूसरों के घरेलू मामलों में दखल देने से बचें।
यह भी पढ़ें: 24 जून राशिफल: धनु राशि वालों को मिलेगा प्यार, कन्या वालों का साथ देगी किस्मत
तुला राशि
चंद्रमा आपकी ही राशि में होने से मानसिक स्थिति मजबूत रहेगी। पार्टनरशिप में किए जा रहे कार्यों में आज आपको बड़ी सफलता मिलेगी। काफी समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने से आपका आर्थिक पक्ष बहुत मजबूत हो जाएगा।
क्या करें: पास के किसी मंदिर में जाकर कपूर का दीपक जलाएं।
क्या न करें: आज किसी भी बात को लेकर मन में हीन भावना न रखें।
वृश्चिक राशि
ऑफिस के विरोधियों से बचकर रहें। ऑफिस की राजनीति से खुद को पूरी तरह दूर रखना हितकर होगा। सुख-सुविधाओं और अचानक आए खर्चों के कारण जेब पर बोझ बढ़ सकता है। सोच-समझकर बजट तैयार करें।
क्या करें: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
क्या न करें: आज गाड़ी चलाते समय जल्दबाजी न करें।
धनु राशि
आज ऑफिस के सीनियर्स और अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन आपके बहुत काम आएगा। अचानक बड़े धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक रिश्तों में आपसी प्रेम और विश्वास बढ़ेगा।
क्या करें: अपने माथे या नाभि पर हल्दी का तिलक लगाएं।
क्या न करें: आज अपने किसी भी काम को कल पर न टालें।
यह भी पढ़ें: बलिया में 11 साल के शौर्य बने महंत, कौन हैं नन्हे मठाधीश?
मकर राशि
नौकरी में नई और बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आपकी पिछली मेहनत का सकारात्मक फल आज आपको अवश्य मिलेगा। आर्थिक स्थिति स्थिर और मजबूत बनी रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक कार्य में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
क्या करें: शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
क्या न करें: ऑफिस के अधिकारियों के साथ बहस में न उलझें।
कुंभ राशि
आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए प्रमोशन के योग बन सकते हैं। निवेश की किसी पुरानी योजना से आज बेहतरीन रिटर्न मिल सकता है। परिवार के साथ किसी छोटी धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।
क्या करें: चींटियों के बिल के पास कसार या सूखा आटा डालें।
क्या न करें: आज अपने बातें किसी बाहरी व्यक्ति से शेयर न करें।
मीन राशि
ऑफिस में कुछ बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से उन पर विजय पा लेंगे। पैसों के लेन-देन में आज विशेष सावधानी बरतें। जीवनसाथी का संबल और सहयोग आपका हौसला बढ़ाएगा।
क्या करें: केले के पेड़ में जल अर्पित करें।
क्या न करें: आज किसी भी करीबी दोस्त के साथ बहस न करें।
नोट: यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।


