हिंदू धर्म के कई ग्रंथों में भगवान राम और रावण के युद्ध की कहानी बताई गई है। इसी प्रकार वाल्मीकि रामायण ग्रंथ है, जिसमें भगवान राम के जीवन, संघर्ष और रावण के साथ युद्ध की पूरी गाथा बताई गई है। रामायण की कहानी के मुताबिक, रावण के 10 सिर और 20 भुजाएं थीं। इसके बावजूद उन्हें एक सिर और दो भुजाओं वाले राम ने हरा दिया। आज के दौर में राम भक्तों को जानना चाहिए कि रावण के 10 सिर होने का क्या कारण था। रावण के 10 सिरों से जुड़ी कहानी थाईलैंड के एक महाकाव्य में बताई गई है।

 

थाईलैंड के महाकाव्य रामकिर्ति में राम जी के जीवन की गाथा बताई गई है लेकिन इस ग्रंथ में राम और रावण से जुड़ी कुछ अलग बातें और किस्से बताए गए हैं। उन्हीं में एक रावण के पिछले जन्म का प्रसंग है, जिसके मुताबिक रावण पिछले जन्म में नंदक थे, जिन्हें नारायण जी ने श्राप दिया था कि नंदक के अगले जन्म में 10 सिर होंगे।

 

यह भी पढ़ें: देव दीपावली की कथा, काशी में दीपदान की परंपरा और गंगा आरती का इतिहास जानिए

रावण के पिछले जन्म की कहानी

थाईलैंड के महाकाव्य रामकिर्ति के अनुसार, रावण पिछले जन्म में नंदक नाम का अर्धदेवता था, जो सभी देवताओं के पैर धोता था। यही उसकी जिम्मेदारी थी। नंदक के काम से सभी देवता खुश थे। वे नंदक के पैर धोने के बदले उसके सिर और पीठ पर थपथपाते थे। इसी बात से नंदक बेहद दुखी था। फिर नंदक देवताओं के व्यवहार से परेशान होकर भगवान विष्णु के पास गया और अपनी समस्या बता दी।

 

भगवान विष्णु नंदक के काम और सेवाभाव से प्रभावित थे। इस वजह से भगवान विष्णु ने उसे वरदान दिया कि नंदक अब जिसकी तरफ उंगली करेगा, सामने वाले की मृत्यु हो जाएगी। इस वरदान के बारे में बाकी देवताओं को कुछ पता नहीं था। इस वजह से बाकी देवता अपने मनोरंजन के लिए नंदक के पास गए तो नंदक ने देवताओं की तरफ उंगली कर दी, जिसके बाद कुछ देवताओं की मृत्यु हो गई। नंदक के वरदान के भीषण प्रभाव के बाद इंद्र देव परेशान हो गए और भगवान विष्णु के पास गए। उसके बाद भगवान विष्णु ने नारायण को वरदान का प्रभाव खत्म करने का आदेश दिया।

 

यह भी पढ़ें: कहीं पत्थर तो कहीं घास चढ़ाने की परंपरा, गजब है इन मंदिरों की कहानी

नारायण ने नंदक संग किया छल

नारायण ने नंदक को हराने और बाकी देवताओं की रक्षा के लिए षड्यंत्र रचा। नारायण ने अप्सरा का रूप धारण किया और नंदक के पास गए। अप्सरा को देखकर नंदक मोहित हो गया और उनके साथ संबंध बनाने की इच्छा जताई तो अप्सरा ने शर्त रखी कि नंदक पहले उनके साथ डांस करे।

 

नंदक ने अप्सरा की शर्त मान ली। फिर जिस प्रकार अप्सरा डांस कर रही थी, उसी प्रकार नंदक भी डांस करने लगा। जब अप्सरा ने अपने पैरों की तरफ उंगली की तो नंदक अपनी शक्तियों को भूलकर अपने पैरों की तरफ उंगली करने लगा, जिसके बाद नंदक के पैर टूट गए। इसके बाद नारायण ने तुरंत अपना असली रूप धारण कर लिया।

 

यह भी पढ़ें: Akshaya Navami: आर्थिक तंगी और ग्रह दोष से हैं परेशान? अक्षय नवमी पर करें ये काम

नारायण ने दिया दशानन का श्राप

जब नंदक को एहसास हुआ कि नारायण ने उसके साथ छल किया है, तो नंदक ने नारायण को भला-बुरा सुनाया। तब नारायण ने कहा कि नंदक के अगले जन्म में उसके दस सिर और 20 भुजाएं होंगी। इसके बावजूद भी नंदक को एक सिर और दो भुजाओं वाला पुरुष मार देगा।