आयरलैंड के खिलाफ मिली करारी हार के बाद अब भारतीय टीम इंग्लैंड पहुंच गई है। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इसका पहला मुकाबला 7 जुलाई को चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका नहीं मिला।

 

आयरलैंड के खिलाफ मिली करारी हार के बाद वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 से बाहर रखने के फैसले पर कप्तान श्रेयस अय्यर को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। ऐसे में माना जा रहा था कि इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले ही मैच में वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलेगा और वह भारत के लिए अपना डेब्यू करेंगे।

 

यह भी पढ़ें: सेमीफाइनल से बाहर होकर भी ओलंपिक के लिए कैसे क्वालिफाई कर गई भारतीय महिला टीम?

टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, 'ड्रेसिंग रूम का माहौल बिल्कुल ठीक है। सच कहूं तो आयरलैंड सीरीज अब पीछे छूट चुकी है। उस सीरीज से हमने काफी कुछ सीखा है। टीम कॉम्बिनेशन की बात करें तो हम तीन स्पिनरों के साथ उतर रहे हैं। अक्षर पटेल ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे और उनके साथ दो तेज गेंदबाज खेलेंगे।'

 

यह भी पढ़ें: ICC Rankings: ईशान किशन बने वर्ल्ड नंबर-1, अभिषेक शर्मा से छिन गया ताज

भारत बनाम इंग्लैंड प्लेइंग-11

  • भारत: संजू सैमसन , अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा , शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।
  • इंग्लैंड: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड।