मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 5 मार्च को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई। इस जीत के साथ भारत दूसरा फाइनलिस्ट बन गया। न्यूजीलैंड पहले ही फाइनल में पहुंच चुका था। भारतीय टीम की यह जीत रिकॉर्ड्स और कीर्तिमानों से भरी रही। इस मैच में कई नए रिकॉर्ड बने और कुछ पुराने टूटे। भारतीय टीम अब 8 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। आपको बता दें कि भारतीय टीम अब तक चार बार टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंच चुकी है, जो किसी भी टीम के लिए सबसे ज्यादा है।

 

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए, भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 253 रन बनाए। संजू सैमसन ने अहम 89 रन बनाए, जबकि शिवम दुबे ने 43 रन बनाए। टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 246 रन बनाए। जिससे इंडिया 7 विकेट से जीत गया। इंग्लैंड के लिए जैकब बेथेल ने नाबाद 105 रन बनाए।

 

यह भी पढ़ें: बुमराह का जादू, अक्षर की फील्डिंग... फाइनल में पहुंचा भारत, बेथेल का शतक बेकार

सेमीफाइनल के दबाव में भी भारतीय बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत की। टीम 8.3 ओवर में 100 रन तक पहुंच गई, जो टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट इतिहास में तीसरी सबसे तेज टीम सेंचुरी है। वहीं, इंग्लैंड 8.1 ओवर में 100 रन तक पहुंच गया और इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहा।

सबसे ज्यादा बाउंड्री का रिकॉर्ड

इस मैच में कुल 73 बाउंड्री लगीं, जिसमें 39 चौके और 34 छक्के शामिल हैं। यह अब तक किसी टी20 वर्ल्ड कप मैच में लगी सबसे ज्याद बाउंड्री हैं। पिछला रिकॉर्ड 2016 में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच इसी मैदान पर लगी 61 बाउंड्री का था। भारत की पारी खत्म होने तक टीम ने एक खास रिकॉर्ड बनाया। टीम ने कुल 37 बाउंड्री लगाईं, जिसमें 19 छक्के और 18 चौके शामिल हैं। यह टी20 वर्ल्ड कप में एक पारी में दूसरी सबसे ज्यादा बाउंड्री है। सबसे ज्यादा बाउंड्री का रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम है, जिसने 2007 में केन्या के खिलाफ 41 बाउंड्री लगाई थीं।

 

यह भी पढ़ें: 'इंडियन Zimbu...' सेमीफाइनल में भी फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा, क्या कह रहे लोग?

किन टीमों ने लगातार टी20 वर्ल्ड फाइनल खेला?

पाकिस्तान: 2007 और 2009
श्रीलंका: 2012 और 2014
भारत: 2024 और 2026

200 से अधिक का स्कोर बनाया गया

यह टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट में दूसरी बार हुआ जब किसी टीम ने 200 से ऊपर का स्कोर बनाया। इससे पहले वेस्टइंडीज ने 2012 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 205/4 का स्कोर बनाया था।

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के

  • 34: भारत बनाम इंग्लैंड, मुंबई, 2026 सेमीफाइनल
  • 31: वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे, मुंबई, 2026
  • 30: नीदरलैंड्स बनाम आयरलैंड, सिलहट, 2014

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: अर्शदीप और वरुण... वानखेड़े में चले तो मिल जाएगा फाइनल का टिकट!

मेन्स टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनने वाले मैच

  • 517 रन: साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, सेंटुरियन, 2023
  • 499 रन: भारत बनाम इंग्लैंड, मुंबई, 2026
  • 496 रन: भारत बनाम न्यूजीलैंड, तिरुवनंतपुरम, 2026
  • 489 रन: भारत बनाम वेस्टइंडीज, लॉडरहिल, 2016
  • 488 रन: न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, ऑकलैंड, 2018
  • 488 रन: बुल्गारिया बनाम सर्बिया, सोफिया, 2022

मेन के टी20 में 250 से ऊपर के सबसे ज्यादा स्कोर

  • भारत: 6 बार
  • सनराइजर्स हैदराबाद: 5 बार
  • वेस्टइंडीज: 3 बार
  • जिम्बाब्वे: 3 बार
  • सरी: 3 बार