इंडिया-ए और अफगानिस्तान-ए के बीच मैच का रिजल्ट आ गया है। यह मैच 11 जून को दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था। DLS नियम के तहत अफगानिस्तान ने 4 रन से जीत हासिल की। ​​इंडिया-ए के लिए प्रभसिमरन सिंह, ऋतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा ने हाफ सेंचुरी बनाईं। वहीं अफगानिस्तान-ए के लिए इमरान मीर और बहिर शाह ने भी अर्धशतक जड़े और नाबाद रहे।

 

इंडिया ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में 9 विकेट खोकर 349 रन बनाए। वहीं, दूसरी पारी में अफगानिस्तान ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए अपना धैर्य बनाए रखा। अफगानिस्तान ने 25.5 ओवर में 2 विकेट खोकर 177 रन बनाए। बाद में बारिश की वजह से मैच रोकना पड़ा और अफगानिस्तान ए ने DLS मेथड के तहत 4 रन से जीत हासिल की।

 

यह भी पढ़ें: नाइटक्लब कांड के बाद बेन स्टोक्स से छिन गई कमान, जो रूट बने इंग्लैंड के कप्तान

यह मैच श्रीलंका में हो रही ट्राई-नेशन ए सीरीज का दूसरा मैच था। इंडिया ए की हार के बाद टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर खिसक गई है, जबकि अफगानिस्तान ने टॉप स्पॉट ले लिया है। दोनों के अभी 2-2 पॉइंट्स हैं लेकिन अफगानिस्तान का नेट रन रेट +0.155 है, जबकि इंडिया का +0.053 है।

मैच में बारिश ने कई बार बाधा डाली

पहली पारी में ही बारिश ने खेल में खलल डाल दिया था। जिसके बाद मैच को 49-49 ओवर का कर दिया गया। पहली पारी में 49 ओवर में इंडिया ए ने 9 विकेट खोकर 349 रन बनाए। फिर जब दूसरी पारी शुरू होने वाली थी तभी एक बार फिर बारिश आ गई। इसके चलते अफगानिस्तान-ए को 38 ओवर में 294 रन का लक्ष्य मिला।

 

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलियन ओपन बैडमिंटन: सिंधु का विजयी आगाज, तन्वी शर्मा ने किया उलटफेर

 

हालांकि दूसरी पारी के दौरान भी बारिश ने पीछा नहीं छोड़ा और मैच दोबारा रोकना पड़ा। उस समय अफगानिस्तान-ए DLS नियम के हिसाब से लक्ष्य से 3 रन आगे थी। काफी इंतजार के बाद भी खेल दोबारा शुरू नहीं हो सका। इसलिए मैच रद्द कर दिया गया। इसके बाद DLS नियम के आधार पर अफगानिस्तान-ए को विजेता घोषित कर दिया गया।

हिट हुए भारतीय बल्लेबाज, गेंदबाज हुए फ्लॉप

अफगानिस्तान-ए के खिलाफ इंडिया-ए के बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी की। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी अर्धशतक से 6 रन दूर रहकर आउट हो गए। वहीं दूसरी ओर प्रभसिमरन सिंह ने 84 रन बनाए, ऋतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा दोनों ने 66 रन बनाए। वहीं भारतीय गेंदबाज कुछ ज्यादा कमाल करते हनीं दिखे। अनुकूल रॉय और अरशद खान को सिर्फ 1-1 विकेट मिले।

 

यह भी पढ़ें: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फॉर्मेट क्या है, प्राइज मनी कितनी है? पूरी डिटेल

अफगान खिलाड़ियों का दिखा दबदबा

टीम इंडिया की पहली पारी में अफगानिस्तान-ए के लिए अब्दुल्ला अहमदजई ने 5 विकेट लिए, जबकि फरमानुल्लाह सफी ने 3 और कप्तान इमरान मीर ने 1 विकेट लिया। अफगान कप्तान ने बैटिंग में भी दबदबा बनाया और नाबाद 75 रन बनाए। वहीं, बहिर शाह ने नाबाद 51 रन बनाए।