भारत और जिम्बाब्वे के बीच हरारे में खेले गए टी20 मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 219 रन बनाए। जिम्बाब्वे को जीत के लिए 220 रल बनाने हैं। भारत की तरफ से खेलते हुए इशान किशन ने 81 और तिलक वर्मा ने नाबाद 60 रनों की आक्रामक अर्धशतकीय पारी खेली।

 

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 29 रन के स्कोर तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए। मगर, किशन ने इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 66 रन और फिर तिलक के साथ चौथे विकेट के लिए 94 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी कर टीम को संकट से उबारा। अय्यर ने  25 पन बनाए। 

 

यह भी पढ़ें: CWG 2026 में अब तक किस देश ने जीते कितने मेडल? भारत किस नंबर पर

 

किशन ने जड़ा 31 पर पचासा

 

इशान किशन ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाते हुए 31 बॉल में अर्धशतक पूरा किया और इसके बाद अगली 31 रन केवल 13 गेंदों में बनाए। उन्होंने ऑफ स्पिनर ब्रायन बेनेट की गेंदों पर मिडविकेट क्षेत्र में लगातार दो चौके जड़े, जबकि तेज गेंदबाज ब्रैड इवांस के ओवर में दो चौके और एक शानदार छक्का लगाया। 

 

तिलक वर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी

 

तिलक वर्मा ने महज 23 बॉल में अर्धशतक पूरा करते हुए आक्रामक बल्लेबाजी की। तिलक ने जिम्बाब्वे के प्रमुख तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी के एक ओवर में लगातार तीन चौके लगाए। उन्होंने इवांस की गेंद पर मिडविकेट के ऊपर शानदार छक्का भी जड़ा।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: CWG 2026: पाक खिलाड़ियों से हाथ मिलाना प्लेयर्स की मर्जी, गिफ्ट लेना है मना

 

अंतिम पांच ओवरों में 61 रन जुड़े

 

भारतीय बल्लेबाजों ने अंतिम पांच ओवरों में 61 रन जोड़कर टीम को 219 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। अभिषेक शर्माने 8 वैभव सूर्यवंशी ने 20 रन बनाए। जिम्बाब्वे की तरफ से ब्लेसिंग मुजारबानी, रिचर्ड नगरावा, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहूरी और ब्रायन बेनेट ने एक-एक विकेट झटके।