भारत और इंग्लैंड के बीच आज (1 जुलाई) से 5 मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। आयरलैंड दौरे पर मिली शर्मनकार हार के बाद नए कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम इंडिया पहली जीत हासिल करने के लिए बेताब होगी। वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम सीरीज ओपनर में कुछ बदलाव के साथ उतर सकती है। प्रिंस यादव की जगह वरुण चक्रवर्ती उतर सकते हैं। वरुण चोट से वापसी कर रहे हैं। देखना होगा कि वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका मिल पाता है या नहीं। 

 

मेजबान इंग्लैंड की टीम ने एक दिन पहले ही अपने पत्ते खोल दिए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के बाद जोफ्रा आर्चर और जोश टंग को आराम दिया गया है। उनकी गैरमौजूदगी में जोश टंग और साकिब महमूद तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगे। स्पिन डिपार्टमेंट की अगुवाई आदिल रशीद करेंगे। बैटिंग यूनिट में कोई बदलाव नहीं है।

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 से जुड़े हर डिटेल:-

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी से डरी इंग्लैंड की टीम! डेब्यू से पहले ही प्लान तैयार करके बैठी

यह भी पढ़ें: मैक्सिको ने 40 साल बाद जीता वर्ल्ड कप का नॉकआउट मैच, इक्वाडोर को 2-0 से हराया

IND vs ENG 1st T20 मैच कहां खेला जाएगा?

भारत-इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच चेस्टर ली स्ट्रीट रे रिवरसाइड ग्राउंड पर खेला जाएगा।

IND vs ENG 1st T20 मैच कब से शुरू होगा?

भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाला पहला टी20 मैच भारतीय समयानुसार, देर रात 10 बजे से खेला जाएगा। इसके आधे घंटे पहले यानी 9:30 बजे टॉस होगा।

IND vs ENG 1st T20 मैच टीवी पर कहां दिखेगा?

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। टीवी पर मुकाबले का लुत्फ उठाने के लिए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क को ट्यून करना होगा।

IND vs ENG 1st T20 मैच मोबाइल पर कैसे देखें? 

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले पहले टी20 मैच को मोबाइल पर देखने लिए सोनी लिव और जियोस्टार ऐप्प पर जाना होगा। सोनी लिव और जियोहॉटस्टार के वेबसाइट पर भी लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।

 

इंग्लैंड की प्लेइंग-XI: फिल सॉल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डावसन, साकिब महमूद, आदिल रशीद, ल्यूक वुड

 

भारत की संभावित प्लेइंग-XI: संजू सैमसन /वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा , सूर्यांश शेडगे, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, प्रिंस यादव/वरुण चक्रवर्ती