बर्मिंघम के एजबेस्ट स्टेडियम में खेले गए ICC विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के छठे मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तानी महिला टीम को रौंद दिया। भारत ने पहले खेलते हुए 20 ओवरों में 170 रन बनाए। टीम के स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना ने 68 हरमनप्रीत कौर ने 36 और ऋचा घोष ने 34 रनों की शानदार पारी खेली। पाकिस्तान को जीत के लिए 171 रन चाहिए थे, मगर टीम महज 17 ओवरों में ही 106 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस तरह से भारत ने पाकिस्तान को 64 रनों से हरा दिया। 

 

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था। भारत को शुरुआती झटकों के रूप में शेफाली वर्मा और जेमिमा के तौर पर लगा। इसके बाद स्मृति और हरमनप्रीत ने शानदार बैटिंग करते हुए 91 रनों की पार्टनरशिप की। बैटिंग के अलावा भारत की तरफ से दीप्ति शर्मा ने 5 और श्री चरनी ने 3 विकेट झटके, जिसकी बदौलत पाकिस्तानी टीम ताश के पत्ते के तरह ढह गई। 

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: KL राहुल ने शुभमन गिल का शतक पूरा नहीं होने दिया, क्या बोले सुनील गावस्कर?

पाकिस्तानी टीम की बैटिंग

वहीं, पाकिस्तानी टीम के लिए सलामी बल्लेबाज मुनीबा अली ने बड़ी पारी खेली। मुनीबा ने 35 बॉल पर 41 रन बनाए, जिसमें पांच चौके शामिल रहे। इसके अलावा आलिया रियाज 18 रन, गुल फिरोजा 12 और आयशा जफर 12 रन बना सकीं। इसके अलावा ज्यादातर बैटर नहीं चलीं।

 

यह भी पढ़ें: 'हमारे पास पैसे नहीं, खुद का खर्च...' पाक खिलाड़ियों को शहबाज सरकार ने दिया झटका

 

नीदरलैंड्स से भिड़ेगी टीम इंडिया

भारतीय टीम अब अपने अगले मुकाबले में 17 जून (बुधवार) को नीदरलैंड्स का सामना करेगी। भारतीय टीम अब तक विमेंस टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई है। उसने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2020 के संस्करण में किया था, जब भारतीय टीम फाइनल तक पहुंची और ऑस्ट्रेलिया से खिताबी मुकाबले में हार गई थी।