इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बड़ा ऐलान किया है। KKR ने मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के रूप में जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को अपनी टीम में शामिल कर लिया है। ब्लेसिंग मुजारबानी ने IPL में खेलने के लिए पाकिस्तान को अंगूठा दिखाया है। दरअसल, मुजारबानी को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) की फ्रेंचाइजी इस्लामाबाद यूनाइटेड ने साइन किया था लेकिन जैसे ही उन्हें IPL का ऑफर उन्होंने PSL से अपना नाम वापस ले लिया।
पिछले साल से PSL और IPL एक ही विंडो में खेला जा रहा है। इस बार PSL का आगाज 26 मार्च यानी IPL से दो दिन पहले होगा। मुजारबानी कहीं एक ही जगह खेल सकते थे। ऐसे में उन्होंने PSL को छोड़ IPL का दामन थाम लिया। KKR ने बताया है कि मुजारबानी 17 मार्च को कोलकाता पहुंचेंगे।
यह भी पढ़ें: 'भाईचारा' दिखा रहे थे सलमान अली आगा, बांग्लादेशी कप्तान ने बीच मैदान दिया धोखा!
KKR ने मुस्तफिजुर को किया था रिलीज
IPL 2026 के ऑक्शन में KKR ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.2 करोड़ रुपये में खरीदा था लेकिन BCCI के कहने पर उसे रिलीज करना पड़ा। बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या और उनके साथ हो रहे लगातार अत्याचार के बाद देशभर में हंगामा शुरू हो गया कि मुस्तफिजुर को IPL में नहीं खेलने देंगे। इसके बाद BCCI ने KKR को निर्देश दिया। KKR ने मुस्तफिजुर को तुरंत रिलीज किया था लेकिन उनके रिप्लेसमेंट का अब ऐलान किया है।
मुजारबानी हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जबरदस्त फॉर्म में दिखे थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 विकेट झटक जिम्बाब्वे को यादगार जीत दिलाई थी। इसके बाद इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने श्रीलंका के खिलाफ भी 2 विकेट झटके और टीम को एक बार फिर विजयी बनाया। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में 6 मैचों में 13 विकेट अपने नाम किए। मुजारबानी जिम्बाब्वे के लिए 80 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 90 विकेट झटके हैं।
यह भी पढ़ें: काव्या मारन ने द हंड्रेड ऑक्शन में पाकिस्तानी अबरार के अलावा और किसे-किसे खरीदा?
KKR का अपडेटेड स्क्वॉड: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, कैमरन ग्रीन, फिन एलन, तेजस्वी सिंह, राहुल त्रिपाठी, टिम साइफर्ट, रोवमन पॉवेल, अनुकूल रॉय, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, मथीशा पथिराना, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, आकाश दीप, हर्षित राणा, उमरान मलिक, मुस्तफिजुर रहमान
