आईपीएल ( IPL ) में पंजाब किंग्स टीम के लिए खेलने वाले शशांक सिंह और उनके IPS पिता शैलेश सिंह के खिलाफ पुलिस थाने में एफआईआर (FIR) दर्ज हुई है। शशांक सिंह के घर में काम करने वाले रसोइए ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि शशांक सिंह और उनके पिता ने उनके साथ गाली-गलौज की, मारपीट की और बाद में उसका फोन छीन लिया। इन आरोपों के आधार पर पुलिस ने शशांक सिंह और उनके पिता के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। अब पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

 

शशांक का परिवार मध्य प्रदेश के रीवा जिले में रहते है। इसी जिले के पुलिस थाने में शशांक के घर में काम करने वाले विपेंद्र सिंह तोमर ने शिकायत दर्ज कराई। विपेंद्र तोमर भी रीवा जिले के ही निवासी हैं। पुलिस को विपेंद्र ने बताया कि उन्होंने 25 जून को ही शशांक के घर में काम शुरू किया था। हालांकि, कुछ घंटों बाद ही वह रसोइए की नौकरी छोड़ना चाहते थे, क्योंकि उन्हें काम को लेकर परेशान किया जा रहा था। जानकारी के लिए बता दें कि शशांक सिंह के पिता शैलेश सिंह रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'बस, मेरा अब हो गया...', टेस्ट क्रिकेट में वापसी पर विराट कोहली

 

विपेंद्र तोमर को किया गया परेशान?

पीड़ित विपेंद्र तोमर के अनुसार, उन्हें 15,000 रुपये की सैलरी और खाने-पीने की सुविधा के साथ नौकरी पर रखा गया था। विपेंद्र तोमर ने पुलिस को बताया कि उन्हें न सिर्फ ज्यादा काम करने के लिए मजबूर किया जाता था, बल्कि उनके काम में कमियां निकालकर उनके साथ बुरा व्यवहार भी किया जाता था। पीड़ित ने बताया कि एक बार शैलेश सिंह ने उनका फोन भी छीन लिया था। विपेंद्र ने पुलिस से कहा, 'मैंने 28 जून को शैलेश सिंह से अपना फोन मांगा लेकिन उन्होंने मुझे फोन नहीं दिया। इससे दुखी होकर मैं अपने कमरे में चला गया।'

 

इसके अलावा विपेंद्र ने कहा कि जब उन्होंने इस माहौल से परेशान होकर नौकरी छोड़ने की इच्छा जाहिर की, तो वे लोग बेहद गुस्सा हो गए। इसके बाद विपेंद्र ने आरोप लगाया कि शशांक सिंह, शैलेश सिंह और उनके ड्राइवर अचानक मेरे कमरे में आए और मुझे लात-घूंसे मारे। इसके बाद मुझे घर से निकाल दिया।

 

यह भी पढ़ें: मशहूर शूटर और मनु भाकर के कोच जसपाल राणा का 49 साल की उम्र में निधन

आरोपों के आधार पर मामला दर्ज

पुलिस अधिकारियों ने विपेंद्र तोमर की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 296(बी) और धारा 115(2) समेत अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।