तेलंगाना की 23 वर्षीय छात्रा श्रीजा रेड्डी कोया अमेरिका के बोस्टन शहर से पिछले पांच दिन से लापता है। अभी तक छात्रा के बारे में कोई सूचना नहीं है। बोस्टन पुलिस ने आम लोगों से मदद मांगी है, ताकि श्रीजा के बारे में जानकारी हासिल की जा सके। छात्रा को आखिरी बार 2 नवंबर को अपने घर से निकलते देखा गया था। उस वक्त श्रीजा ने काली जैकेट और नीले रंग का जैकेट पहन रखा था। श्रीजा की लोकेशन उसके कमरे का पास ही आधा किमी दूर मिली है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक श्रीजा रेड्डी कोया तेलंगाना के नलगोंडा जिले के शब्दुल्लापुरम गांव की रहने वाली हैं। पिता कोया यदागिरी रेड्डी ने बताया कि डेढ़ साल पहले बेटी एक कोर्स के सिलसिले में अमेरिका गई थी। श्रीजा यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स से पढ़ाई करने के अलावा पार्ट-टाइम काम भी करती थीं।
यह भी पढ़ें: ट्रंप की हत्या की साजिश? 3 बंदूकों के साथ व्हाइट हाउस पहुंचा शख्स गिरफ्तार
पुलिस ने लोगों से मांगी जानकारी
पांच नवंबर को बोस्टन पुलिस ने श्रीजा के लापता होने के संबंध में अलर्ट जारी किया। पुलिस ने बताया कि श्रीजा को आखिरी बार 2 नवंबर की रात 9:45 बजे डोरचेस्टर के एडिसन ग्रीन स्थित आवास से बाहर निकलते देखा गया था। पुलिस ने बताया कि श्रीजा को आखिरी बार 2 नवंबर की रात लगभग 9:45 बजे डोरचेस्टर के एडिसन ग्रीन स्थित उनके घर से निकलते हुए देखा गया था। उन्होंने नीले रंग की जींस और काली जैकेट पहन रखी थी। पुलिस ने अपील की कि अगर किसी को श्रीजा के बारे में जानकारी मिले तो 911 पर या (617) 343-4335 कॉल कर सूचना जरूर दें।
परिजन बोले- कमरे से टहलने निकली थी बेटी
परिजनों का कहना है कि श्रीजा 2 नवंबर को अपने कमरे से टहलने को निकली थी। उसके बाद से ही फोन बंद आ रहा है। पिता का कहना है कि घर से 1 किमी दूर जान के बाद से ही बेटी लापता हो गई। पुलिस ने भी छात्री की लोकेशन कमरे के पास ही ट्रेस की है। हालांकि पांच दिन बीत जान के बावजूद श्रीजा का कोई अता-पता नहीं है।
यह भी पढ़ें: हमले होंगे या नहीं, इलेक्शन में मिली हार से क्या ईरान पर बदलेगा ट्रंप का रुख?
तेलंगाना के मंत्री ने मांगी मदद
तेलंगाना के मंत्री कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी ने छात्रा के लापता होने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने विदेश मंत्रालय, अमेरिका में स्थित भारतीय दूतावास और बोस्टन पुलिस से मदद मांगी। अपनी पोस्ट में रेड्डी ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर को भी टैक किया। उन्होंने लिखा, 'तेलंगाना के नलगोंडा की रहने वाली और यूमैस बोस्टन में पढ़ाई कर रही छात्रा श्रीजा रेड्डी कोया के लापता होने की खबर से मैं बेहद चिंतित हूं। मैं बोस्टन में महावाणिज्य दूतावास, भारतीय दूतावास, विदेश मंत्रालय, विदेश मंत्री जयशंकर, केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह और जी किशन रेड्डी व बोस्टन पुलिस से आग्रह करता हूं कि वे तुरंत आपस में समन्वय करें और उन्हें सुरक्षित ढूंढ़ निकालने के लिए हर संभव प्रयास करें।'
