आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 31 और उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इससे पहले उसने 40 उम्मीदवारों की एक लिस्ट जारी की थी। इस तरह अभी तक वह 117 में कुल 71 उम्मीदवार उतार चुकी है और सिर्फ 46 सीटों के लिए ही उम्मीदवार उतारने बाकी हैं। AAP ने संगरूर लोकसभा सीट से सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर को एक बार फिर से विधानसभा चुनाव में उतार दिया है। वह उसी बरनाला सीट से चुनाव लड़ेंगे जहां से वह दो बार विधायक रहे हैं।
जिन 31 सीटों के लिए AAP ने कैंडिडेट उतारे हैं, 2022 में उनमें से 15 सीटों पर कांग्रेस, 11 पर AAP, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 2, शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी ने 1 सीट पर जीत हासिल की है। 11 सीटों में से एक सीट पर हुए उपचुनाव में AAP को हार मिली थी तो अब उसके कब्जे में सिर्फ 10 सीटें हैं। इन 10 विधायकों में से AAP ने सिर्फ 2 विधायकों को टिकट दिया है।
यह भी पढ़ें: पंजाब चुनाव: AAP ने जारी की 40 कैंडिडेट की लिस्ट, धुरी से फिर लड़ेंगे CM मान
किन 8 विधायकों का टिकट कटा?
AAP ने जिन 8 विधायकों का टिकट काटा है उसमें कुंवर विजय प्रताप सिंह का भी नाम है। अमृतसर उत्तरी से विधायक रहे विजय प्रताप सिंह अब बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। पट्टी के विधायक लालजीत सिंह भुल्लर ने हाल ही में चुनाव ना लड़ने की बात कही थी। उनकी जगह पहलवान जस्सा पट्टी उर्फ जसकरण सिंह गिल को टिकट दिया गया है। जलंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा की जगह नितिन कोहली को टिकट दिया गया है।
चमकौर साहिब से पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को चुनाव हराने वाले AAP के चरणजीत सिंह ने हाल ही में एलान किया था कि वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। उनकी जगह पर AAP ने जसवीर सिंह गढ़ी को टिकट दिया है। खरड़ की विधायक अनमोल गगन मान का टिकट काटकर परमिंदर सिंहग गोल्डी को उतारा गया है। लंबी विधानसभा सीट से प्रकाश सिंह बादल को हराने वाले गुरमीत सिंह खुड़ियां का टिकट भी कट गया है। उनकी जगह पर रणधीर सिंह धीरा खुड़ियां को टिकट दिया गया है। बठिंगा रूरल के विधायक अमित रतन कोटफट्टा की जगह गोपाल सिंह को टिकट दिया गया है। शुतराना से कुलवंत सिंह बाजीगर की जगह पर वनिंदर कौर लूंबा को उतारा गया है। बरनाला सीट पर उपचुनाव हारने वाली AAP ने फिर से गुरमीत सिंह मीत हेयर को उतार दिया है।
इस खबर को अपडेट किया जा रहा है।
