मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर के हबीबगंज इलाके में शनिवार रात एक 25 साल की महिला के साथ उसके पति के दो दोस्तों ने जबरन छेड़छाड़ की। इसके बाद दोस्तों ने महिला को चाकू मारा और उससे लूटपाट की। दरअसल, महिला का पति नशे में धुत था, उसके दोस्त उसे छोड़ने के लिए घर आए थे।
मामला सामने आने के बाद हबीबगंज पुलिस ने रविवार को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के ऊपर घर में बिना इजाजत घुसने, छेड़छाड़, मारपीट और स्नैचिंग के आरोप में केस दर्ज किया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें: हाई कोर्ट पहुंचा ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने का केस, UP सरकार से मांगा जवाब
सर्वेंट क्वार्टर में रहती है महिला
पुलिस के मुताबिक, शिकायत करने वाली महिला का 30 साल का पति वॉचमैन का काम करता है। वह परिवार के साथ एक बंगले के सर्वेंट क्वार्टर में रहता है। महिला हाउस वाइफ है। महिला के पति की दोस्ती मिसरोद और मंडीदीप के जाटखेड़ी के रहने वाले रणजीत और सूरज नाम के दो आदमियों से थी।
यह भी पढ़ें: UP में नहीं महंगी होगी बिजली? पलटा जा सकता है 10% अतिरिक्त चार्ज वाला फैसला
दुकान पर ही खूब पिलाई शराब
शनिवार रात करीब 10 बजे तीनों ने RRL ट्राइसेक्शन पर शराब की दुकान के पास एक साथ शराब पी। आरोपियों ने कथित तौर पर वॉचमैन को बहुत ज्याजा शराब पिलाई और उसे बाइक पर बैठाकर घर ले गए और बेहोशी की हालत में उसे बाहर छोड़ दिया।
जब महिला पानी देने के लिए बाहर आई, तो दोनों आरोपी उसके पीछे घर के अंदर घुस गए। दोनों ने महिला के साथ छेड़छाड़ की, हाथापाई के दौरान उसकी पीठ में चाकू मारा और भागने से पहले उसका मंगलसूत्र छीन लिया।
