करवा चौथ से पहले की खुशी एक परिवार के लिए मातम में बदल गई है। एक मां-बेटी की चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 इलाके से शॉपिंग करके लौट रहे थे, तभी एक सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। मृत महिला का नाम रीना देवी हैं, उनकी उम्र 40 साल थी। हादसे में उनकी 15 साल की बेटी तनिष्का गंभीर रूप से जख्मी है।

हादसे के बाद ड्राइवर मौके से भाग गया। यह घटना रविवार रात करीब 8 बजे की है। तनिष्का ने पुलिस से बताया है कि जैसे ही वह अपनी मां के साथ बाजार करके सेक्टर-19 मार्केट से लौट रहीं थीं, तभी लेक्सस शोरूम के पास गड्ढे की वजह से उन्हें अपनी गाड़ी का ब्रेक दबाना पड़ा।

 

यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ में होगा मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल 2026, सेना की वीरता की दिखेगी झलक

गड्डे की वजह से हुआ है हादसा

सेंट्रल मॉल लाइट पॉइंट से कॉलोनी नंबर 4 की तरफ सड़क पर गड्डे है। वहां रीना देवी ने स्कूटी की रफ्तार कम कर करने के लिए ब्रेक लिया, पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक गाड़ी ने टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिर पड़े। रीना देवी को गंभीर चोटें आईं।

ड्राइवर ने मदद करने की जगह गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और मौके से फरार हो गया। वहां मौजूद लोगों ने आनन-फानन में ई रिक्शा पर दोनों घायलों को बैठाकर GMCH-32 पहुंचाया। तब तक रीना देवी दम तोड़ चुकी थीं। उनकी बेटी तनिष्का का इलाज जारी है। 

यह भी पढ़ें: चंडीगढ़: सचिवालय, नेताओं, गायक और स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी

भागे ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस 

हादसे के तत्काल बाद इंडस्ट्रियल एरिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हादसाग्रस्त स्कूटी को फॉरेंसिक जांच के लिए कब्जे में लिया है। पीड़िता के बयान पर आरोपियों की स्केच तैयार किया जा रहा है, सीसीटीवी फुजेट खंगाले जा रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: 1 दिसंबर से चंडीगढ़ से गोवा-बेंगलुरु के लिए सीधी उड़ान, किराया, टाइमिंग सब जानिए

हर दिन सड़क हादसे में हो रहीं 502 मौतें 

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के साल 2025 के आंकड़े बता रहे हैं कि 1.8 लाख लोगों की मौत सड़क हादसे में हुई है। हर दिन कम के कम 502 लोग सड़क हादसे में जान गंवा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में साल 2024 में 24,118 मौतें हुईं थीं, साल 2025 में 27,550 लोगों ने जान गंवाई है।

पंजाब में सड़क हादसे में बड़ी गिरावट देखी गई है। साल 2024 में 4,759 लोगों ने जान गंवाई, वहीं 2025 में कुल 3,062 मौतें हुईं। लोकसभा में केंद्र सरकार यह बता चुकी है कि 18 राज्यों में सड़क हादसों में होने वाली मौतों के आंकड़े बढ़े हैं।