उत्तर पूर्वी दिल्ली के नेहरू विहार में राशिद नाम के एक युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। मृत राशिद, हाजी यूनुस का बेटा था। शाम 6.10 पर घरवालों ने दिल्ली पुलिस को फोन कर बताया कि उनके बच्चे को कुछ लोगों ने गोली मार दी है। घायल राशिद को आनन-फानन में घरवाले गुरु तेग बहादुर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हत्या की सूचना पुलिस मौके पर पहुंची तो घरवालों ने पूरी कहानी बताई। दिल्ली पुलिस ने मौके से सारे साक्ष्य जुटा लिए हैं। फॉरेंसिक टीम, इनकी जांच कर रही है। राशिद के पिता ने बताया कि कैसे उसे गोली मारी गई। वह गोली मारते देख तो नहीं पाए लेकिन उन्होंने तेज धमाके की आवाज सुनी।
यह भी पढ़ें: देश में पहली बार 1 लाख के पार पहुंचे साइबर क्राइम केस, एक साल में 18% बढ़े मामले
3 लोग आए, 7 गोली मारकर फरार हुए
राशिद के पिता हाजी यूनुस ने बताया, 'लड़के को गोली मारी। मैं उस तरफ से नमाज पढ़कर लौट रहा था। मैं अंदर मकान में गया, गोलियों की आवाज आनी सुनी हुई। 3 लोग थे, 7 गोली लगी। वेल्डिंग वाली रिक्शा की दुकान पर सप्लाई का काम करता। पुलिस ने कहा है कि कार्रवाई करेंगे। तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई और फायरिंग शुरू हो गई।'
6 महीने पहले भी प्लांट पर हुई थी फायरिंग
राशिद के मामा ने बताया कि छह महीने पहले भी पानी के प्लांट पर फायरिंग हुई थी, लेकिन उस समय राशिद वहां मौजूद नहीं था। उन्होंने कहा, 'इस बार राशिद को सात गोली लगीं। पहले भी 5-6 लोग फायरिंग कर चुके हैं। दो गोली छाती में, एक कमर के पास और दो-तीन गोली पैरों में लगी, जिससे हड्डियां टूट गईं।'
यह भी पढ़ें: हर दिन जान गंवाती 15 'त्विशा', कानून हैं, अदालतें भी, फिर कैसे छूटते हैं आरोपी?
परिवार क्या चाहता है?
परिवार ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मांग की है कि 24 घंटे के अंदर हत्यारों का एनकाउंटर किया जाए। घरवालों ने कहा, 'प्रशासन की लापरवाही है। घर-गली में लोग पिस्टल लहराते हैं, यूपी में योगी आदित्यनाथ की पुलिस सीधे एनकाउंटर करती है, दिल्ली में लापरवाही है। मुस्लिम मोहल्ले में जगह-जगह दुर्घटना हो रही है।'
