पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान अपने रिश्तेदारों की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं, जहां उनके ससुर खालिद खान और साले उमरशाद खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसके अलावा खालिद खान के रिश्तेदार शोएब को भी गिरफ्तार किया गया है। इन तीनों पर आरोप है कि उन्होंने बीच सड़क एक व्यक्ति और उसके परिवार पर हमला किया, जिस वजह से पीड़ित शख्स का एक रिश्तेदार बुरी तरह घायल हो गया। इस झगड़ा का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।  फिलहाल इस मामले पर यूसुफ पठान ने कोई बयान नहीं दिया है।

 

खालिद खान और पीड़ित के बीच मुंबई के भायखला में यह घटना हुई थी। 19 अप्रैल की रात करीब 9 बजे, जब पीड़ित शख्स यूसुफ खान अपनी गाड़ी से कहीं जा रहे थे, तभी सड़क का पानी उछलकर खालिद खान के चेहरे और कपड़ों पर गिर गया। इसे देखकर उनके रिश्तेदार शोएब खान ने बवाल किया और यूसुफ पर हमला कर दिया। इस हमले की वजह से यूसुफ के एक रिश्तेदार के हाथ में फ्रैक्चर हो गया।

 

यह भी पढ़ें: 'उसे आता है इसीलिए लगा दिया', अस्पताल में गार्ड के टांका लगाने पर बोले डॉक्टर

 

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक, मुंबई के भायखला में यूसुफ खान अपनी कार से जा रहे थे। उसी दौरान सड़क के गड्ढे का पानी खालिद के रिश्तेदार शोएब पर गिर गया। इसे देखकर शोएब भड़क गए और गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद उसने एक बांस का का डंडा लेकर गाड़ी पर मारा। उसी छड़ी और बैट से यूसुफ खान के चाचा और बहनोई को मारा।

 

जिस कारण यूसुफ खान के बहनोई के हाथ में फ्रैक्चर हो गया। इस झड़प का वीडियो सड़क के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। झगड़े के दौरान मौके पर कई लोग मौजूद थे, जिन्होंने खालिद खान के परिवार के खिलाफ पुलिस को गवाही दी। जिसके आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

 

यह भी पढ़ें: वारंट लेकर घर में घुसे और चुरा लिया 20 तोला सोना, 5 पुलिसवाले सस्पेंड

वकीलों ने दी सफाई

खालिद खान के वकील दयानंद ने बताया कि यह ऐसा झगड़ा था जिसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला किया था। पुलिस इस मामले को अलग ढंग से दिखा रही है जबकि हकीकत कुछ और है। फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।