गुड़गांव पुलिस के एक होमगार्ड जवान की सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो में दिख रहा पुलिसकर्मी ऑटो-रिक्शा ड्राइवर को मुफ्त की सवारी करवाने से मना करने पर गाली दे दी।

 

वीडियो सामने आने के बाद गुड़गांव पुलिस ने आरोपी पुलिसकर्मी को ड्यूटी से हटा दिया है। वायरल हुए इस वीडियो में पुलिस वाला और ऑटो ड्राइवर एक दूसरे से तीखी बहस कर रहे हैं। 

 

यह भी पढ़ें: BJP पार्षद की बात भी नहीं सुन रहे अधिकारी, नाले में टेबल लगाकर काटा बर्थडे केक

कहां से शुरू हुई बहस?

ड्राइवर के मुताबिक, पुलिसकर्मी उसके ऑटो में बैठा और उसे एक जगह ले जाने के लिए कहा। ड्राइवर ने यह कहते हुए मना कर दिया कि उसने पहले ही एक ऑनलाइन ऐप के जरिए बुकिंग ले ली है और वह अपने पैसेंजर को नहीं छोड़ सकता।

 

 

 

बहस गालियों में बदली

जब ऑटो ड्राइवर ने पुलिसकर्मी को ले जाने से मना कर दिया तो वह बहस करने लगा। देखते ही देखते यह बहस बढ़ गई और पुलिसकर्मी ड्राइवर को गालियां देने लगा। वीडियो में, ऑटो ड्राइवर ने यह भी दावा किया कि वह बुकिंग लेकर लोकेशन पर पहुंचा था, तभी पुलिसवाला उसके ऑटो में बैठ गया और मुफ्त में जाने की मांग करने लगा।

 

यह भी पढ़ें: लखनऊ में हादसे के बाद कोचिंग बंद, परेशान हो रहे तैयारी करने वाले छात्र

 

यह वीडियो सामने आने के बाद गुड़गांव पुलिस ने पुलिसकर्मी के खिलाफ एक्शन लिया है। उसे ड्यूटी से हटा दिया गया है। 

गुड़गांव पुलिस ने कही कार्रवाई की बात

पुलिस ने एक बयान में कहा, 'वीडियो में दिख रहे होम गार्ड कर्मचारी प्रवेश को ड्यूटी से हटा दिया गया है। उसके खिलाफ विभागीय और डिसिप्लिनरी एक्शन शुरू किया जा रहा है। गुड़गांव पुलिस आम जनता की सेवा, सुरक्षा और सहयोग के लिए तत्पर है। पुलिस ने कहा है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।