पंजाब में सोमवार को एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। अकाल तख्त ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को 'खालसा पंथ विरोधी' करार दिया है। इस कदम का राज्य की राजनीति में आने वाले समय में बड़ा असर हो सकता है। 'अकाल तख्त' सिख धर्म की सबसे बड़ी धार्मिक गद्दी है और इसी ने मान के खिलाफ फैसला सुनाया है।

 

अकाल तख्त ने सोमवार को मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान को सिख विरोधी करार दिया। तख्त ने कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को गुरु दोखी और खालसा पंथ विरोधी ऐलान किया जाता है। साथ ही कहा गया है कि गुरु नानक नामलेवा सिख संगत भगवंत मान को मुंह ना लगाएं। 

सिखों करेंगे सीएम मान का बॉयकॉट?

सोमवार को पांच सिंह साहिबानों (उच्च पुजारियों) की बैठक के बाद, अकाल तख्त के जत्थेदार कुलदीप सिंह गरगज ने फैसला सुनाया। इसका सीधा सा मतलब है कि सिखों को सीएम मान का बॉयकॉट करने को कहा गया है।

 

यह भी पढ़ें: 'मुझे जेल में मारने की साजिश थी, फैजल खान ने करोड़ों खर्चे', रौशन आनंद का आरोप

पूरा मामला क्या है?

दरअसल, सीएम भगवंत मान का एक साल पुराना वीडियो है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खुब वायरल हुआ था, जिसपर विवाद भी हुआ था। इस वीडियो में भगवंत मान गुरु साहिब और जरनैल सिंह भिंडरावाले की तस्वीर पर शराब छिड़कते और भद्दी गालियां देते दिखाई दिए थे। हालांकि, बाद में सीएम मान ने वीडियो के बारे में कहा था कि यह AI से बनाया गया है। मामले में अकाल तख्त ने भी बाद में दावा किया कि फॉरेंसिक जांच में पुष्टि हुई है कि भगवंत मान ने गुरुओं का अपमान किया था।

 

यह भी पढ़ें: मां-बाप गए हज करने, बड़े भाई को जान से मार डाला फिर खुद ही दे रहा था धरना

अकाल तख्त ने कहा क्या है?

जत्थेदार कुलदीप ने कहा, 'हमने मुख्यमंत्री से उस वीडियो के बारे में सवाल किया और उन्होंने दावा किया कि वह AI से बनाया गया था। हमने उनसे इसका सबूत मांगा लेकिन छह महीने तक कोई जवाब नहीं मिला। फिर हमने भारत सरकार से मान्यता प्राप्त दो लैब से उस वीडियो की जांच करवाई, जिसमें पता चला कि वीडियो न तो नकली है और न ही AI से बनाया गया है। आज, पंथ ने इस मामले पर कार्रवाई की और एक फैसला लिया।'

 

उन्होंने कहा कि सीएम मान ने अकाल तख्त पर झूठ बोला और उन्हें गुरु के सामने दोषी या गुरु-विरोधी घोषित किया गया है।

 

पंजाब में बढ़ते विवाद को देखते हुए आम आदमी पार्टी का कहना है कि इकके क्या प्रमाण हैं कि वीडियो में दिख रहे शख्स भगवंत मान ही हैं। पंजाब में अलगे साल विधानसभा चुनाव भी होने हैं।