पंजाब सीएम भगवंत मान के कथित वीडियो पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। विपक्ष दल आम आदमी पार्टी और सीएम भगवंत मान को आड़े हाथों लिया। गुरुवार को सीएम भगवंत मान ने स्पष्ट किया कि वीडियो फर्जी है। इसमें दिख रहा शख्स का शारीरिक ढांचा उनसे बिल्कुल अलग है। मान ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल मिलकर बदनाम करने में लगे हैं। 

 

मान ने कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि कल कांग्रेस ने मुझे बहिष्कार करने की बात कही। वही कांग्रेस जिसने 1984 में तोपों से श्री अकाल तख्त साहिब को ढहाया, वह लोग ऐसी बातें कर रहे हैं। उन्होंने अकाली दल को भी घेरा और कहा कि उस पर बेअदबी का दोष है। मान ने बीजेपी पर ऑपरेशन ब्लू स्टार में इंदिरा गांधी को सलाह देने का आरोप लगाया और कहा कि तीनों ने मिलकर साझा मोर्चा बना लिया है। भगवंत मान सिर्फ अकेला बचा है।

 

यह भी पढ़ें: फिल्मों में नेगेटिव रोल से बिंदू को मिली पहचान, कभी क्यों नहीं गईं ससुराल?

क्या वीडियो में हुआ मास्क का इस्तेमाल? मान ने क्या शक जताया

पंजाब सीएम ने कथित वायरल वीडियो पर मास्क के इस्तेमाल की आशंका जताई। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जगमन समरा नाम के शख्स का वीडियो दिखाया और दावा किया कि उसके हाथ में उनका मास्क था। इसी मास्क से साजिश रची गई।

 

 

 

 

मान ने कहा, 'मास्क बनवाकर कौन लाया? किसने डिलीवरी ली, जिस दिन मस्क मिला उस दिन गाड़ी में हाथ पर मास्क चढ़ाकर जगमन समरा ने फोटो ली। एक वीडियो बनाया, जिसमें वह कहता है कि चेहरे के ऊपर मास्क चढ़ जाता है। मान ने समरा को मुख्य ब्लैकमेलर बताया और आरोप लगाया कि उसने अरविंद केजरीवाल का भी मास्क बनवाया है।'

 

 

 

धार्मिक तौर पर मुझे बदनाम करने की कोशिश

भगवंत मान ने कहा, 'पिछले कई दिनों से मेरी एक फर्जी वीडियो चलाकर सियासी फायदा लेने की कोशिश की जा रही है। धार्मिक हुक्मनामे भी जारी करवाए गए। सियासी आका और धार्मिक ओहदों पर बैठे लोग अपने हिसाब से घोषणाएं करवा रहे हैं। मुझे धार्मिक आधार पर बदनाम करने का प्रयास है। राजनीतिक रूप से मेरा मुकाबला नहीं कर सकते हैं। वे ग्राउंड पर बिल्कुल जीरो हो चुके हैं। हर रोज हमारे खिलाफ कोई न कोई हुक्म जारी किया जा रहा है, ताकि मुझे धार्मिक आधार पर बदनाम किया जा सके।'

 

यह भी पढ़ें: इंजीनियर पवन कुमार पर EOU का डंडा, 6 ठिकानों पर क्यों हुई छापेमारी?

हमसे ज्यादा काम किसी ने नहीं किया

सीएम भगवंत मान ने दावा किया कि हमने और हमारी सरकार ने पंजाब के लोगों के लिए जितने सामाजिक, आर्थिक और धार्मिक काम किए हैं, वह किसी सरकार ने नहीं किए हैं। बेअदबी का कानून, पालकी साहब के वाहन पर लगने वाले टैक्स को माफ किया, 350 साला शहीदी दिवस पर आनंदपुर साहिब विधानसभा ले गया। तीन शहरों को पवित्र शहर का दर्ज दिया। इन सब पर मेरा मुकाबला नहीं कर सकते हैं। अब सभी पार्टी मिलकर मेरे पीछे पड़ी हैं।

 

 

 

सुखबीर बादल के खिलाफ बोर्ड क्यों नहीं लगे?

मान ने आरोप लगाया, 'इनका मकसद झूठी वीडियो बनाकर भगवंत मान को टारगेट करने का है, ताकि लोग भगवंत मान से नफरत करने लगे। यह संभव नहीं होगा।' मान ने आगे कहा कि मैं एसजीपीसी से पूछना चाहूंगा कि सभी गुरुद्वारों के बाहर भगवंत मान के बहिष्कार के बोर्ड लगे हैं। यही बोर्ड सुखबीर बादल के लिए क्यों नहीं लगे हैं, जब उन्हें तनखइया घोषित किया गया था। 

 

भगवंत मान ने कहा कि मैं श्री अकाल तख्त साहिब का सम्मान करता हूं। जब भी मुझे बुलाया जाएगा, मैं जरूर वहां जाऊंगा। मैं कभी श्री अकाल तख्त साहिब को चुनौती नहीं दे सकता और न ही मेरी औकात है। 

 

 

 

वीडियो में दिख रहा शख्स मुझसे अलग

पंजाब सीएम ने दावा किया कि एडिटेड वीडियो जारी किया। मैंने उस वक्त भी कहा था कि आप चाहे जहां भी जांच करवा लीजिए, वीडियो में मैं नहीं हूं। वीडियो में जो व्यक्ति है, उसका शारीरिक ढांचा मुझसे नहीं मिलता है। वह दो इंच मुझसे ऊंचा है। उसके चलने-फिरने और खड़े होने का तरीका मुझसे अलग है। अब लैब वाले पीछे पड़ गए कि फर्जी रिपोर्ट है। तीन दल इकट्ठे हो गए हैं।