हिमाचल प्रदेश मौसम की मार से जूझ रहा है। 20 जून से अब तक राज्य में खराब मौसम की वजह से 78 लोगों की जान जा चुकी है और 31 लोग अब भी लापता हैं। 20 जून से 6 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश में 19 जगह बादल फटे। 23 स्थानों पर अचानक बाढ़ और 19 स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पूरे प्रदेश में मौसम के कारण लगभग 269 सड़कें बंद हैं। आज यानी 7 जुलाई को मौसम विभाग ने 10 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है। कुछ स्थानों पर तूफान के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।

 

मौसम विभाग ने 6 जुलाई की देर रात से 7 जुलाई तक कुल्लू, चंबा ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन, शिमला और सिरमौर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर तूफान और बिजली गिरने की संभावना जताई है। प्रदेश के बाकी जिलों में छिटपुट और हल्की बारिश की अनुमान है।

 

यह भी पढ़ें: 35 हजार रुपये खाने और हुक्के का बिल, डेटिंग के नाम पर बड़ा फ्रॉड

 

  • मौसम विभाग की एडवाइजरी
  • यातायात से जुड़ी सलाह का पालन करें।
  • पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर रखें।
  • राज्य सरकार की सलाह का पालन करें।
  • मौसम की हर जानकारी से अपडेट रहें।
  • जल निकायों के आसपास जाने से बचें।
  • लोग बाहर निकलने से बचें।
  • घर और सुरक्षित स्थान पर रहें।

यहां हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट

  • ऊना
  • हमीरपुर
  • बिलासपुर
  • कांगड़ा
  • मंडी
  • सोलन 
  • शिमला 
  • सिरमौर 

मंडी में सबसे अधिक मौतें

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) के मुताबिक 50 लोगों की जान भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने में गई है। वहीं 28 लोगों की मौत सड़क दुर्घटनाओं में हुई है। छह जुलाई तक मौसम के कारण कुल 78 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। सबसे अधिक 17 लोगों की मौत मंडी जिले में हुई। कांगड़ा में 11 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। इसके अलावा कुल्लू, चंबा और शिमाला में भी तीन-तीन लोगों की मौत हुई है। कुछ लोगों को आकाशीय बिजली, भूस्खलन और सांप के काटने से अपनी जान गंवानी पड़ी।

 

  • अचानक आई बाढ़ से 14 की मौत।
  • डूबने से आठ लोगों ने गंवाई जान।
  • बिजली के झटके से 8 की हुई मौत।


यह भी पढ़ें: BRICS ने पहलगाम अटैक की निंदा की; PM मोदी बोले- हमला मानवता पर आघात था

 

पिछले 24 घंटे में कहां हुई सबसे अधिक बारिश?

पिछले 24 घंटे में गुलेर, धर्मशाला, कटौला, घमरूर, बरठीं, सुजानपुर टीरा, काहू, मंडी, नैना दवी, पालमपुर, कांगड़ा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ अघार, नगरोटा सूरियां, अंब, सैंडहोल में भारी बारिश दर्ज की गई है।