तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने अपने ज्योतिषी को ही अपना ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) नियुक्त कर लिया है। ज्योतिषी रिकी राधन पंडित वेत्रिवेल को मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार होंगे। इस नियुक्ति को लेकर तमिलनाडु सरकार ने बकायदा एक लेटर जारी किया है।

 

आदेश में कहा गया है कि 'रिकी राधन पंडित वेट्रिवेल को जॉइनिंग की तारीख से मुख्यमंत्री (राजनीतिक) का ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी नियुक्त किया जाता है।' इसमें यह भी कहा गया है कि अधिक जानकारी नियम और शर्तें अलग से जारी की जाएंगी।

 

यह भी पढ़ें: पुल पर मिले सुसाइड नोट और चप्पल, 6 घंटे नदी में तलाशी के बाद घर पर ही मिला

जाने-माने ज्योतिषी हैं रिकी

रिकी राधन पंडित जाने-माने ज्योतिषी हैं। उन्होंने एक साल पहले विजय के सत्ता में आने की भविष्यवाणी की थी। रिकी राधन पंडित राजनीतिक गलियारे में विजय से जुड़े एक ज्योतिषी के तौर पर जाने जाते हैं। हाल के सालों में उन्होंने विजय को लेकर कई भविष्यवाणी की हैं। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री बनने से पहले विजय के लिए राजनीतिक और निजी कार्यक्रमों को देखा है।

 

दरअसल, विजय मुख्यमंत्री बनने के बाद सरकार में अपनी टीम बना रहे हैं, जिससे वह सभी को भरोसे में लेकर जनता के लिए काम कर सकें।

 

यह भी पढ़ें: छोटे कपड़े पहनकर रील बनाती थी बहू, सास-ससुर ने जहर खाकर दे दी जान

राधन पंडित ने क्या कहा था?

राधन पंडित तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के प्रवक्ता भी हैं।  पंडित ने कहा था, 'हम बस इन एग्जिट पोल को नजरअंदाज कर रहे हैं। मुझे यकीन है कि हम इस चुनाव में 170 या 140 से ज्यादा सीटों से जीतेंगे। हमने बहुत अच्छे से स्टडी की है। हमारा अपना पर्सनल सर्वे हुआ है। हमें कम से कम 45% वोट मिलेगा। यह 20-25 परसेंट के बीच नहीं है। चुनाव की गिनती में 108 घंटे बाकी हैं। 109वें घंटे में, हम शपथ लेने वाले हैं। हमारे विजय बहुत अच्छे से मुख्यमंत्री बनेंगे।'