दीवाली और छठ पूजा को लेकर यूपी, बिहार जाने वाली ट्रेनों में इन दिनों काफी भीड़ देखने को मिल रही है। आने वाले दिनों में इस रूट पर चलने वाली ट्रेनों में भीड़ और ज्यादा बढ़ेगी। निम्न किराया होने के कारण खासकर आम नागरिक ट्रेनों में सफर करना अधिक पसंद करता है। ऐसे में इन ट्रेनों में सीटों को लेकर भी यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ सकती है, क्योंकि सीट के लिए वेटिंग लिस्ट लगातार लंबी होती जा रही है।

 

हालांकि अंबाला रेल मंडल ने यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए करीब 22 स्पेशल ट्रेनों का अप एंड डाउन संचालन किया है। 7 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच ये ट्रेनें इस रूट पर दौड़ेंगी। वहीं स्टेशन पर टिकट काउंटरों पर भी लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए भी ये फैसला लिया गया है।

 

त्योहारों में रेलवे स्टेशनों पर भीड़ बढ़ना स्वभाविक है, खासकर दिवाली पर्व पर। ऐसे में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। जिसे ध्यान में रखते हुए आरपीएफ और जीआरपी समेत सुरक्षा एजेंसियां अभी से व्यवस्था बनाने में जुट गई हैं।

 

मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर लगातार चेकिंग अभियान जारी है। वेटिंग हॉल, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग स्थल समेत स्टेशन का चप्पा-चप्पा खंगाला जा रहा है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। बकायदा डॉग स्क्वॉयड की भी मदद ली जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाली नीरू ढांडा को मिलेगा हरियाणा गौरव अवॉर्ड

इन स्पेशल ट्रेनों का किया संचालन

अंबाला रेल मंडल ने निम्न स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। ट्रेन संख्या 05736-37, 05193-94, 05301-02, 04812-13, 04507-08, 04511-12, 04615-16, 04227-28, 04623-24, 04667-68, 04603-04, 04609-10, 04081-82, 05005-06, 04221-22, 04633-34, 04651-52, 04085-86, 04485-86, 04637-38, 04639-40, 04231-32।

 

यह भी पढ़ें: हरियाणा: नहर में मिला लापता कारोबारी का शव, बेटी की भी हुई थी मौत

किस ट्रेन में कितनी वेटिंग?

ट्रेन संख्या 05736 में स्लीपर में तत्काल में 43 वेटिंग चल रही है। 05193 में सीटी उपलब्ध नहीं है। 05301 में स्लीपर में तत्काल में 38 वेटिंग चल रही है। 04812 में भी सीट उपलब्ध नहीं है। इसमें स्लीपर में 22 वेटिंग चल रही है। 04615 में सीट उपलब्ध नहीं है। 04227 में सीट उपलब्ध नहीं है। 04609 में 16 वेटिंग चल रही है। 04633 में 46 वेटिंग चल रही है। 04651 में 43 वेटिंग चल रही है। इसके अलावा इस रूट पर चलने वाली लगभग सभी ट्रेनों में सीटों पर वेटिंग चल रही है, जो कि दिनों दिन बढ़ती जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: झगड़े में भाई का साथ नहीं दिया, भाइयों ने मिलकर इकलौते बेटे को मार डाला

बसों और टैक्सी का सहारा

ट्रेनों में बढ़ती भीड़ से बचने के लिए कुछ यात्री एसी, वाल्वो बसों में भी अभी से बुकिंग करवाने में लगे हैं। वहीं कई ने तो टैक्सी भी बुक करवानी शुरू कर दी है। हालांकि बसों और टैक्सी का किराया ट्रेन के मुकाबले अधिक होगा, लेकिन सफर के दौरान यात्रियों को भीड़ में परेशान नहीं होना पड़ेगा।

 

बता दें कि ऐसे में अक्सर शिकायतें भी सामने आती हैं कि टैक्सी व प्राइवेट बस संचालक किराये भी मनमाने किराये वसूल रहे हैं। बता दें कि दिवाली और छठ पूजा को लेकर रोडवेज विभाग भी स्पेशल बसों का संचालन करता है। फिलहाल इसको लेकर अभी कोई सूचना सामने नहीं आई है।