उत्तर प्रदेश के राम मंदिर में चंदा चोरी का मामला अभी खत्म भी नहीं हुआ कि उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आ गया। बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर कार्रवाई की जा रही है। इसी कार्रवाई के तहत कमेटी अध्यक्ष के सचिव प्रमोद नौटियाल को सस्पेंड किया गया है। प्रमोद पर चढ़ावा चोरी के आरोप लगे हैं। मंदिर के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में उन्हें चढ़ावे का सामान अपने साथ ले जाते हुए देखा गया। प्रमोद को 3 जुलाई को कारण बताओ नोटिस भेजा गया था। इस मामले को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है, जहां बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने भी सवाल उठाए हैं। अब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने कार्यवाई करने का निर्देश दिया है। जिसके बाद एक टीम बनाई गई है, जो जांच-पड़ताल के बाद कमेटी को 15 दिन के बाद रिर्पोट सौंपगें। चढ़ावा चोरी के आरोपी प्रमोद के खिलाफ एफआईआर (FIR ) दर्ज की गई है।
मंदिर कमेटी ने प्रमोद को सस्पेंड करने के बाद 48 घंटे के भीतर चढ़ावे का सामान अपने साथ ले जाने की लिखित वजह मांगी है। अगर प्रमोद लिखित में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाते हैं, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बद्रीनाथ में चढ़ावा चोरी के इस मामले ने कई लोगों के विश्वास को झटका दिया है। अब सवाल उठ रहा है कि चढ़ावे की सुरक्षा के बावजूद आरोपी प्रमोद अपने साथ चढ़ावे का सामान कैसे ले गए?
यह भी पढ़ें: महादेव का आशीर्वाद पाने के लिए कठिन तपस्या नहीं, अपनाएं 9 प्रकार की भक्ति
सीसटीवी फुटेज में चढ़ावा चोरी का खुलासा
बद्रीनाथ मंदिर कमेटी ने चढ़ावा चोरी को लेकर जांच-पड़ताल की है। इस जांच के दौरान मंदिर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जहां कमेटी अध्यक्ष के सचिव चढ़ावे का कुछ सामान अपने साथ ले जाते हुए दिखाई दिए। जानकारी के मुताबिक, प्रमोद नौटियाल चढ़ावे के रुपयों की गिनती करते थे। इसी दौरान एक दिन उन्होंने चढ़ावे के रुपयों की गिनती की और उसके बाद कथित तौर पर चढ़ावे का कुछ सामान अपने साथ ले गए।
यह भी पढ़ें: बुधवार का दिन कैसा रहेगा? पढ़ें 8 जुलाई का राशिफल
चढ़ावा चोरी को लेकर मायावती ने क्या कहा?
बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'अयोध्या के राम मंदिर के बाद अब उत्तराखंड के बद्रीनाथ मंदिर में भी चढ़ावा चोरी का मामला सामने आया है। इन दोनों मंदिरों की कमेटियों की जांच होनी चाहिए क्योंकि यह कमेटियों की लापरवाही की वजह से हुआ है।'


