उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में 7 अक्टूबर यानी बुधवार को देर रात शराब की दुकान पर हुई मामूली कहासुनी एक भयानक हादसे में बदल गई। शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने विवाद के दौरान गुस्से में आकर खड़े लोगों की भीड़ पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इस दर्दनाक घटना में जमालुद्दीनपुर गांव के रहने वाले तीन लोगों की मौत हो गई। साथ ही आरोपी भी खुद भागने की कोशिश में घायल हो गया।

 

चांदपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) देश दीपक सिंह के मुताबिक, यह घटना दतियाना गांव की एक शराब की दुकान के पास घटी। वहां जमालुद्दीनपुर और दतियाना गांव के कुछ लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई थी। इसके बाद उसने लोगों पर ट्रैक्टर चढ़ा दी जिस वजह से 3 की मौत हो गई। 

 

यह भी पढ़ें: गेयटी में गूंज उठी ‘पिद्दू चिड़ड़ू की कथा’, अभिनय से जीवंत की लेखक की कल्पना

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस ने बताया कि शराब के दुकान के पास लोगों के किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि दतियाना गांव के रहने वाले वीरेंद्र नाम के शख्स ने नशे की हालत में अपना ट्रैक्टर भीड़ की तरफ मोड़ दिया और लोगों पर चढ़ा दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही घटना के पीछे की जरूरी कारणों की जांच की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: शराब पीते वक्त पैसे के चक्कर में दोस्त को मार डाला, जेब में मिले सिर्फ 80 रुपये

अस्पताल में तोड़ा दम

ट्रैक्टर से कुचले जाने के बाद गंभीर रूप से घायल बाबूराम (40) और उदयवीर (60) ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचते ही दम तोड़ दिया। वहीं तीसरे घायल व्यक्ति महेंद्र (58) की इलाज के दौरान एक निजी अस्पताल में मौत हो गई।

घटना को अंजाम देकर मौके से फरार होने के चक्कर में आरोपी वीरेंद्र का ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वीरेंद्र भी चोटिल हो गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।