मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में दो सगी बहनों ने अपने 4 बच्चों के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी। दोनों बहनों ने अपने-अपने गांवों में अपने बच्चों संग खुदकुशी की है। एक बहन महीने की गर्भवती भी थी। मौत की कोई सटीक वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। पुलिस घरवालों से पूछताछ कर रही है।
35 साल की अंजलि रावत अपने 6 महीने के बेटे प्रशांत के साथ गुनगरगांव गांव में कूदकर जान दे दी। यह मामला रात करीब 1 बजे का है। गुनगरगांव, बैराड़ पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आता है। अंजलि की मौत के कुछ घंटे बाद 40 वर्षीय सीता रावत भी अपने 3 बच्चों के साथ खोनकार गांव के एक कुएं में मृत पाई गई हैं। उनके साथ उनकी 14 साल की बेटी राखी, 11 साल की बेटी प्रियंका और 6 साल का बेटा श्लोक भी कुएं में कूद पड़े। यह मामला कोलारस थाना क्षेत्र का है।
यह भी पढ़ें: 4 साल कागजों में उलझी रही अजनार नदी की सफाई, बिट्टू तबाही को क्यों करनी पड़ी?
खुदकुशी की एक जैसी वजह है?
पुलिस दोनों घटनाओं के बारे में छानबीन कर रही कि कहीं दोनों घटनाओं के बीच कोई नाता तो नहीं है। खुदकुशी की वजह से आपस में जुड़ी भी हो सकती है। अंजलि के घरवाले कों का कहना है कि उसके पति धर्मवीर सिंह रावत करीब डेढ़ महीने पहले एक सड़क हादसे में मर गए थे। पुलिस दोनों घटनाओं के बीच संबंध ढूंढ रही है।
कुएं में कूदकर मरती गईं बेटियां
अंजली की तीन बेटियां वहां मौजूद थीं, जब वह अचानक कुएं में कूद पड़ी। वह अपने बेटे के साथ कुएं में कूद गई थी। उसकी बड़ी बेटी मोनिका वहां से किसी तरह खुद और अपनी दो छोटी बहनों को बचाकर भागी और घरवालों को हादसे के बारे में बताया। घरवाले दौड़कर कुएं तक आए और अंजली और प्रशांत को कुएं से बाहर निकाला। तब तक दोनों दम तोड़ चुके थे। अंजली का गर्भस्थ बच्चा भी मर चुका था।
दूसरी बहन ने भी कूदकर दे दी जान
सीता सेसाई गांव की रहने वाली थी। वह खेत खोनकार गांव के खेत में अपने तीन बच्चों के साथ गई थी। जब काफी देर बीतने के बाद भी वे नहीं लौटे तब घरवालों ने उन्हें ढूंढना शुरू किया। एक कुएं के पास कुछ चप्पलें दिखीं। जब कुएं में झांककर देखा तो एक बच्चे की लाश पड़ी थी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस सीता और उसके बच्चों की लाश रात 11 बजे तक ढूंढ पाई।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में UCC में क्या बदलेगा? विवाह, तलाक, लिव-इन और विरासत के नियम समझिए
बहन में एक ही वजह के लिए दी जान?
परिवार के सदस्यों का कहना है कि दोनों बहनें के रिश्ते बहुत गहरे थे। दोनों फोन पर अक्सर बातें करती थीं। उनका कहना है कि अंजलि के प्रभाव में आकर सीता ने भी खुदकुशी की हो। पुलिस ने अभी तक ऐसे किसी संबंध की पुष्टि नहीं की है। सभी 6 मृतकों का पोस्टमार्टम हो रहा है। विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है।
