उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के नेता 2 से 8 अक्टूबर तक चलने वाले लोकतंत्र बचाओ सप्ताह अभियान को लेकर बात करने वाले थे। तभी पार्टी के नेताओं के बीच बैठने को लेकर बहस हो गई। इसमें जिले के पूर्व अध्यक्ष नगीना साहनी और पार्टी के नेता अंशुमन सिंह के बीच बहस हुई थी। उसके बाद नेताओं के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान अंशुमन सिंह के बेटे कमलेश सिंह ने पूर्व जिला अध्यक्ष नगीना साहनी को थप्पड़ मार दिया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
यह प्रेस कॉन्फ्रेंस 3 अक्टूबर को आयोजित की गई थी, जब समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम 2 से लेकर 8 अक्टूबर तक चलने वाले लोकतंत्र बचाओ अभियान को लेकर पत्रकारों से बात करने वाले थे। तभी नेताओं ने पत्रकारों के सामने एक-दूसरे के साथ मारपीट की। तभी पत्रकारों ने नेताओं की वीडियो बना ली, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
यह भी पढ़ें: 'जेनरेशन खराब कर रहा था', गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने मैड संधू की कराई हत्या?
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मारपीट
जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में अंशुमन सिंह आए तो उन्होंने हॉल में बैठने के लिए जगह मांगी थी, जिसके बाद नेताओं के बीच बहस छिड़ गई। जानकारी के लिए बता दें, अंशुमन सिंह 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी से टिकट मांग रहे हैं। जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में बहस होने लगी तो अंशुमन सिंह के बेटे कमलेश ने कथित तौर पर नगीना साहनी को थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद समाजवादी पार्टी के अन्य नेताओं ने झगड़ा रोकने की कोशिश की। तब जाकर मामला शांत हुआ। हालांकि, वहां मौजूद पत्रकारों ने मारपीट की वीडियो बनाई, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
यह भी पढ़ें: 'मोदी ने किया काम, जनता उन्हें बार-बार चुना', सम्राट चौधरी ने की PM की तारीफ
अंशुमन सिंह ने लगाया आरोप
इस घटना के बाद अंशुमन सिंह ने दावा किया कि उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि पार्टी में उनको लेकर विवाद फैलाने की साजिश रची जा रही है। इसके विपरीत समाजवादी पार्टी के नगीना साहनी ने आरोप लगाया कि अंशुमन सिंह ने मारपीट की थी, साथ ही धमकी भी दी थी।
