उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक शख्स को उसकी पत्नी ने बुरी तरह मारा-पीटा और बिजली के तार के करंट के झटके भी दिए। घायल अवस्था में इस शख्स को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। आरोपी महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है। बताया गया है कि महिला का अपने पति से पहले भी झगड़ा होता था लेकिन इस बार उसने रात के समय पति को चारपाई से बांधकर खूब मारा। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने देखा कि शख्स के सिर से खून बह रहा था और रस्सियों की मदद से उसे चारपाई पर बांधा गया था।
रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित संजीव तिवारी कैटरिंग का काम करता है। रात को वह काम से लौटा तो पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पहले तो संजीव की पत्नी ने उनके सिर पर डंडे से मारा और जब वह गिर गए तो उन्हें चारपाई में बांध दिया। इसके बाद अंगूठे में बिजली का तार बांधकर करंट देने लगी। संजीव की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा तो देखे कि संजीव खून से लथपथ पड़े हैं। इसके वीडियो भी सोशळ मीडिया पर वायरल हैं। पुलिस को सूचना दी गई और घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की टीम ने आरोपी रन्नो को हिरासत में ले लिया।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी गैंगस्टर से जुड़ा सद्दाम बिहार में गिरफ्तार, बम हमले की थी साजिश
पुलिस ने क्या बताया?
इस घटना की जानकारी देते हुए फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया, 'थाना औंग के परसदेपुर गांव में एक घटना हुई थी। पुलिस को सूचना मिली कि एक मजदूर संजीव तिवारी की पत्नी ने उनकी ने उनको बांध दिया और मारपीट की। उन्होंने यह भी बताया कि बिजली तार से करंट भी दिया गया। इस सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और सबसे पहले उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर गई। उनका बयान लिया गया। अस्पताल में उनकी स्थिति हुई तो पीड़ित के भाई की शिकायत पर उनकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया गया है।'
यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड ने नहीं दिखाई WhatsApp चैट, प्रेमी ने तीन टुकड़ों में काट डाला
पड़ोसियों ने बताया कि संजीव और उनकी पत्नी का अक्सर झगड़ा होता था। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला ने क्राइम पेट्रोल देखकर हत्या की साजिश रची थी लेकिन वह इसे हादसा दिखाना चाहती थी। संजीव की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें कानपुर के लिए रेफेर किया गया है।


