पूरी दुनिया में हर रोज अरबों लोग WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं। बिजनेस मैसेज से लेकर पर्सनल चैट तक, सभी के लिए WhatsApp एक माध्यम बन गया है। अब तक WhatsApp के जरिए बातचीत करने के लिए आपको सामने वाले व्यक्ति का नंबर लेना होता था। बिना नंबर के आप WhatsApp पर किसी से बात नहीं कर सकते थे। अब WhatsApp इस फीचर में बदलाव कर रहा है। कई लोग अपना नंबर शेयर करने में सहज नहीं होते हैं ऐसे लोग अब बिना नंबर शेयर किए WhatsApp पर बात कर सकते हैं। कंपनी अब WhatsApp का इस्तेमाल करने वालों के लिए यूजरनेम रिजर्व फीचर रोल आउट कर रही है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फीचर सभी यूजर्स के लिए होगा और इस फीचर के लिए आप अपना यूजनरनेम चुनकर रिजर्व कर सकते हैं। जैसे ही WhatsApp यूजरनेम फीचक को पूरी तरह से लॉन्च करेगा, तब आप बिना फोन नंबर दिखाए सिर्फ अपने यूजरनेम के जरिए WhatsApp पर लोगों से कनेक्ट कर सकेंगे। लोगों के मन में सवाल है कि इस यूजरनेम को कैसे रिजर्व करें। इसके लिए आपको यूजरनेम की फीचर को ऑन करना होगा।
यह भी पढ़ें: UP से BJP की राष्ट्रीय टीम में शामिल हो सकते हैं ये 5 चेहरे, एक नाम चौंकाएगा
क्या है यूजरनेम-की फीचर?
अब तक किसी से WhatsApp पर बात करने के लिए फोन नंबर शेयर करना होता था। हालांकि, अब यूजरनेम के जरिए आप किसी भी व्यक्ति से अपना नंबर शेयर किए बिना बात कर पाएंगे। इसके लिए आपको अपना यूजरनेम रिजर्व करना होगा। आप अपने यूजरनेम को 4 नंबर के कोड से सुरक्षित रख सकेंगे, जिसे यूजरनेम-की कहते हैं।
कैसे ऑन करें यह फीचर?
WhatsApp की सेटिंग्स पर जाएं।
यहां अकाउंट पर क्लिक करें।
इसके बाद 'यूजरनेम' पर क्लिक करें।
इसके बाद अपना कोई यूनिक यूजरनेम चुनें।
WhatsApp आपके यूजरनेम को रिजर्व कर देगा।
यह भी पढ़ें: 66 साल बाद CM योगी से मिला जमीन का मालिकाना हक, अगले दिन मौत हो गई
सुरक्षा का कैसे रखें ध्यान?
WhatsApp पर आपकी सिक्योरिटी के लिए कंपनी ने यूजरनेम की फीचर बनाया है। अगर कोई यूजर चाहे तो यह एक्स्ट्रा सिक्योरिटी ऑप्शन चालू कर सकता है। इसके बाद किसी नए शख्स को मैसेज भेजने के लिए सिर्फ यूजरनेम ही नहीं, बल्कि उस यूजरनेम की की भी जरूरत पड़ सकती है। इससे अनजान लोगों के लिए संपर्क करना मुश्किल हो जाएगा। WhatsApp का दावा है कि इस नए फीचर को लोगों की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया गया है।


