WhatsApp में जल्द एक नया फीचर आने वाला है, जिसके जरिए लोगों को एक देश से दूसरे देश जाने के बाद भी सिम बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जो लोग विदेश यात्रा करते हैं, उनके लिए ई-सिम डेटा प्लान फायदेमंद होगा। ईसिम के जरिए व्यक्ति विदेश में भी इंटरनेट का इस्तेमाल कर पाएगा, तो अलग-अलग देशों के लिए अलग सिम कार्ड खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

 

WhatsApp का अपकमिंग फीचर स्मार्टफोन में ही काम करेगा। इस फीचर का फायदा एंड्रॉयड के साथ-साथ आईफोन का इस्तेमाल करने वाले लोग भी उठा सकते हैं। ईसिम डेटा प्लान का इस्तेमाल WhatsApp के अलावा किसी और ऐप में किया जा सकेगा या नहीं, इसके बारे में अभी कुछ नहीं बताया गया है। जानकारी के लिए बता दें, स्मार्टफोन के अंदर एक चिप होती है, जिसे ईसिम कहा जाता है। यह तकनीक एयरटेल और रिलायंस जियो की तरफ से भी उपलब्ध कराई जाती है, जो रिचार्ज प्लान के लिए काम करती है।

 

यह भी पढ़ें: दिवाली और छठ से पहले नहीं मिल रहा ट्रेन का टिकट, तो अपनाएं ये 5 विकल्प

कब मिलेगा eSIM डेटा प्लान?

ईसिम डेटा प्लान का फीचर लोगों के फोन में कब तक उपलब्ध होगा, इसके बारे में अब तक कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। WhatsApp पर ईसिम फीचर लाने के लिए कंपनी ग्लोबल कंपनी 1 ग्लोबल के साथ पार्टनरशिप करने की प्लानिंग बना रही है। जानकारी के लिए बता दें, 1 ग्लोबल एक ऐसी टेक्नोलॉजी कंपनी है, जो ईसिम टेक्नोलॉजी, रिकॉर्डिंग कंप्लायंस और इंटरनेट ऑफ थिंग्स के क्षेत्र में काम करती है।

WhatsApp पर कैसे काम करेगा eSIM?

WhatsApp में ईसिम फीचर के जरिए जो व्यक्ति देश से विदेश जाएगा, वह अपनी जरूरत के हिसाब से ईसिम का डेटा प्लान खरीद पाएगा। जिन्हें कम इंटरनेट की जरूरत होगी, वे कम डेटा वाला प्लान खरीद पाएंगे। इसके अलावा जिन्हें ज्यादा इंटरनेट की जरूरत है, वे अनलिमिटेड डेटा वाला प्लान खरीद पाएंगे।

 

यह भी पढ़ें: Independence Day 2026: हर घर तिरंगा का फोटो पोर्टल पर कैसे अपलोड करें? जानिए

 

ईसिम फीचर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि व्यक्ति को दूसरे देश में ट्रैवल करते वक्त सिम बदलने की जरूरत नहीं होगी। जब व्यक्ति दूसरे देश पहुंचेगा, तो ईसिम का डेटा प्लान शुरू हो जाएगा।