1 मई के दिन, देश में कई ऐसे बदलाव हो रहे हैं, जिनका असर आपकी जेब पर पड़ने वाला है। देश के लिक्विड पेट्रोलियम गैस (LPG) उपभोक्ताओं के लिए मई का महीना नई चिंता लेकर आया है। एक तरफ कॉमर्शियल गैस महंगी हुई है, दूसरी तरफ पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष की वजह से वैश्विक बाजार में तेल और गैस की कीमतें बढ़ रही हैं, जिसका असर भारत पर भी पड़ रहा है।

अप्रैल में घरेलू 14.2 किलो एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है। वहीं कमर्शियल 19 किलो सिलेंडर की कीमत में अप्रैल में ही तीन बार बढ़ोतरी हुई है। मेट्रो शहरों में इसकी कीमत में कुल 196 रुपये तक का इजाफा हुआ। अब एक बार फिर कमर्शियल सिलेंडर महंगा हुआ है। 

यह भी पढ़ें: घर बैठे, बिना एजेंसी गए कैसे बुक करें LPG सिलेंडर? आसान तरीका जानिए

महंगा हुआ कॉमर्शियल LPG सिलेंडर

1 मई को 19 किलो वाले कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका लगा है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के बदलाव के बाद अब दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर महंगा हो गया है। नए सिलेंडर, अब 993 रुपये बढ़ गए हैं। दिल्ली में अब सिलेंडर 2,078.50 रुपये की जगह 3,071.50 रुपये में मिलेंगे। मुंबई और कोलकाता जैसे शहरों में भी ये बदलाव हुए हैं। 

और सख्त होंगे LPG बुकिंग के नियम

सरकार 1 मई से एलपीजी बुकिंग और डिलीवरी के नियमों को और सख्त बनाने जा रही है। अब शहरों में सिलेंडर बुक करने के बीच 25 दिन का इंतजार करना पड़ रहा है, जबकि गांवों में यह समय 45 दिन तक हो सकता है। डिलीवरी के समय ओटीपी आधारित सर्टिफिकेट को स्थाई बनाने की तैयारी है। इससे सब्सिडी वाले सिलेंडरों के दुरुपयोग पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें: LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया अपडेट, सरकार के नए नियम जानकर चौंक जाएंगे

PMUY लाभार्थियों के लिए e-KYC अनिवार्य

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों के लिए आधार e-KYC अनिवार्य किया गया है। जो लोग अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए हैं, उन्हें इसे करवाना होगा। सब्सिडी का फायदा 7 रिफिल के बाद 8वें रिफिल से मिलेगा। 

PNG पर बढ़ाया जा रहा है जोर

सरकार अब लोगों को पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की ओर शिफ्ट करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। जहां PNG उपलब्ध है, वहां नए LPG कनेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं। पुराने कनेक्शन भी जारी नहीं रखे जा सकते। अगर कोई घर पीएनजी उपलब्ध होने के बावजूद तीन महीने में स्विच नहीं करता तो उसका एलपीजी सप्लाई बंद कर दिया जाएगा। सरकार का कहना है कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी और पीएनजी की आपूर्ति बिना रुकावट जारी रहेगी।