सोशल मीडिया पर एक शख्स ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की वजह से उनकी सैलरी कम हो गई। शख्स ने दावा किया कि वह एक कॉपीराइटर हैं, जो पहले हर महीने 2 लाख रुपये तक कमा लेते थे लेकिन अब सिर्फ 40 हजार रुपये ही कमा रहे हैं। शख्स ने दावा किया कि AI के वजह से उनकी बतौर कॉपीराइटर कि नौकरी चली गई, जिस वजह से उन्हें दूसरी नौकरी जॉइन करनी पड़ी। अब वह एक मार्केटिंग कंपनी में काम कर रहे हैं, जहां उन्हें सिर्फ 40 हजार रुपये सैलरी मिल रहा है। शख्स की भावुक कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जहां लोगों के बीच AI के नकारात्मक प्रभाव को लेकर चर्चा हो रही है।

 

शख्स ने अपने करियर से जुड़ी यह कहानी  रेडिट पर साझा की थी। उन्होंने बताया कि वह फ्रीलांस लेखन के जरिए हर महीने लगभग 2 लाख रुपये कमा लेते थे। हालांकि, जब AI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ने लगा तो लोगों ने AI से कंटेंट लिखवाना शुरू कर दिया, जिस वजह से उन्हें फ्रीलांस राइटिंग का काम मिलना बंद हो गया और उनकी कॉपीराइटिंग की नौकरी भी चली गई।

 

यह भी पढ़ें: फ्रेंडशिप डे: दोस्तों को भेजें शायरी साथ में दें ये गिफ्ट, दिन बन जाएगा

2 लाख से 40 हजार हुई कमाई

शख्स ने  रेडिट पर बताया कि उन्होंने 8 साल पहले फ्रीलांस लेखन का काम शुरू किया था। उस वक्त उनकी उम्र सिर्फ 18 साल थी। 22 साल की उम्र तक वह हर महीने 2 लाख रुपये कमाने लगे थे। शख्स ने दावा किया कि साल 2026 में सब कुछ बदल गया। इस दौरान AI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ गया। इसे लेकर शख्स ने लिखा, 'यह साल मेरे लिए बहुत बुरा रहा। इस साल न सिर्फ मेरी नौकरी चली गई, बल्कि मेरी कमाई भी काफी कम हो गई।'

 

इसके साथ ही व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई छोड़कर कॉपीराइटर के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। 2026 में कॉपीराइटर की नौकरी खोने के बाद अब वह तेलंगाना की एक टूरिज्म कंपनी में मार्केटिंग का काम कर रहे हैं, जहां उन्हें हर महीने सिर्फ 40 हजार रुपये मिलता हैं।

 

यह भी पढ़ें: आपको नहीं समझ आतीं Gen Z की स्लैंग वाली बातें? इन शब्दों के अर्थ जान लीजिए

AI को लेकर छिड़ी बहस

 रेडिट पर शख्स की कहानी पढ़ने के बाद कई लोगों ने सोशल मीडिया पर AI को लेकर अपनी राय रखी। जहां एक तरफ कुछ लोगों का मानना है कि AI की वजह से लोगों की क्रिएटिविटी और सोचने की क्षमता प्रभावित हो रही है, वहीं दूसरी तरफ कई लोगों ने कहा कि AI के कारण लोग अपनी नौकरियां खो रहे हैं। इसी वजह से AI को लोगों के लिए एक बड़ी चुनौती के तौर पर देखा जा रहा है।